Friday, April 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में सड़क सुरक्षा की बड़ी पहल: बिना हेलमेट, बिना पेट्रोल! उपायुक्त और SP ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी!

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दुर्घटना रोकथाम और जागरूकता पर जोर, स्कूलों में यातायात शिक्षा और CCTV अनिवार्य करने के निर्देश।

September 8, 2025
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में सड़क सुरक्षा की बड़ी पहल: बिना हेलमेट, बिना पेट्रोल! उपायुक्त और SP ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी!
Share on FacebookShare on Twitter
  • सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, दुर्घटनाओं की रोकथाम व जागरूकता पर जोर
  • सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने को ठोस पहल, विभागों को समयबद्ध कार्यवाही के आदेश
  • हेलमेट अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगा पेट्रोल : उपायुक्त
  • बिना हेलमेट व नशे में वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई होगी : पुलिस अधीक्षक

गढ़वा। दिनांक 08 सितम्बर 2025 को समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में परिवहन पदाधिकारी धीरज प्रकाश ने सड़क सुरक्षा को लेकर जिला परिवहन कार्यालय द्वारा की जा रही कार्रवाइयों की जानकारी दी। इस पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए ठोस पहल पर विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी बिंदुओं पर समयबद्ध और प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए न केवल बुनियादी ढाँचे को मजबूत करना आवश्यक है, बल्कि आम नागरिकों को भी यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित करना होगा। इस दौरान जागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी एवं जनसामान्य तक पहुँच योग्य बनाने पर बल दिया गया।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस विभाग गश्ती और निगरानी को और मजबूत करेगा। साथ ही, बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना एवं नशे में वाहन चलाने जैसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील भी की।

बैठक में पुलिस विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, पथ प्रमंडल, NHAI तथा स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ-साथ सांसद एवं विधायक प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत किए।”

जिला प्रशासन ने सड़क सुरक्षा को सख्ती से लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। उपायुक्त श्री यादव ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अब बिना हेलमेट किसी भी वाहन चालक को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। यह नियम न केवल यातायात सुरक्षा को मजबूती देगा, बल्कि नागरिकों को हेलमेट पहनने की आदत भी विकसित करेगा। उन्होंने सभी पेट्रोल पंप मालिकों को निर्देश दिया कि अपने पंप पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाएँ और बिना हेलमेट वाहन चालकों को पेट्रोल न दें। साथ ही, ऐसे मामलों की फोटो खींचकर जिला परिवहन कार्यालय को भेजें ताकि चालान की कार्रवाई की जा सके।

उपायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि स्कूल-कॉलेज स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ, ताकि बच्चों और युवाओं में सुरक्षित यातायात की आदत प्रारंभ से ही विकसित हो। साथ ही, सड़क किनारे संकेतक लगाने, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग और जागरूकता कार्यक्रमों को प्राथमिकता से लागू करने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

Related Posts

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
Jharkhand

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह

April 23, 2026
देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
Jharkhand

देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन

April 23, 2026
रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

April 23, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद! पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा की बेटी सलोनी का डोरंडा में भव्य विवाह समारोह
  • देश में पहली बार! झारखंड बना अग्रणी राज्य – JSLPS और इंडियन बैंक के बीच CLF पेमेंट गेटवे के लिए MoU साइन
  • रात 8 बजे सदर अस्पताल पहुंचे उपायुक्त अनन्य मित्तल! औचक निरीक्षण में गंदगी और अनियमितताओं पर सख्त नाराजगी, दिए कड़े निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.