Friday, May 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

स्टोनहेंज का जादू झारखंड में आएगा! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को Historic England ने दिया एवेबरी-स्टोनहेंज का विशेष निमंत्रण – मेगालिथ विरासत संरक्षण में यूके के साथ नया अध्याय!

यूके-भारत POCC कार्यक्रम के तहत झारखंड प्रतिनिधिमंडल की ऐतिहासिक बैठक; पकरी बरवाडीह, मंदर जीवाश्म उद्यान और जीवित आदिवासी मेगालिथ परंपराओं पर वैश्विक सहयोग – "Sentinels of Time" बुक का विमोचन

January 23, 2026
in Jharkhand, Top News
स्टोनहेंज का जादू झारखंड में आएगा! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को Historic England ने दिया एवेबरी-स्टोनहेंज का विशेष निमंत्रण – मेगालिथ विरासत संरक्षण में यूके के साथ नया अध्याय!
Share on FacebookShare on Twitter
  • झारखंड देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल है, जो यूके भारत व्यापक सांस्कृतिक सहयोग कार्यक्रम का उपयोग कर अपनी प्राचीन एवं आदिवासी विरासत के संरक्षण और वैश्विक पहचान को सुदृढ़ कर रहा है…*हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री*
    ================
  • *#Historic England के साथ झारखंड प्रतिनिधिमंडल की बैठक: मुख्यमंत्री को एवेबरी और स्टोनहेंज भ्रमण का विशेष आमंत्रण*
    ================

लंदन/रांची: “झारखंड @25” वैश्विक आउटरीच के तहत यूनाइटेड किंगडम प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार के एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने Historic England यूके की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु उत्तरदायी सार्वजनिक संस्था के साथ बैठक की। बैठक का उद्देश्य विरासत संरक्षण, अनुसंधान एवं सांस्कृतिक पर्यटन के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करना रहा।
बैठक के दौरान मेगालिथ, मोनोलिथ, प्रागैतिहासिक परिदृश्य एवं जीवाश्म पार्कों के संरक्षण से जुड़ी वैश्विक सर्वोत्तम प्रथाओं, वैज्ञानिक प्रलेखन, संरक्षण योजना, व्याख्या तथा समुदाय-आधारित विरासत प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर Historic England द्वारा मुख्यमंत्री को शनिवार को एवेबरी और स्टोनहेंज जैसे विश्व-प्रसिद्ध प्रागैतिहासिक स्थलों के भ्रमण हेतु विशेष आमंत्रण भी दिया गया।

*यूके भारत व्यापक सांस्कृतिक सहयोग कार्यक्रम (POCC) के माध्यम से झारखंड की जीवित विरासत को सशक्त करने की पहल*

यह बैठक यूके भारत व्यापक सांस्कृतिक सहयोग कार्यक्रम (Comprehensive Programme of Cultural Cooperation – POCC), 2025 के संदर्भ में आयोजित हुआ, जो विरासत संरक्षण, संग्रहालय, पुरातत्व, क्षमता निर्माण, अनुसंधान आदान-प्रदान, प्रलेखन और जन सहभागिता के लिए एक संरचित द्विपक्षीय ढांचा प्रदान करता है। यह कार्यक्रम भारतीय एवं ब्रिटिश विरासत संस्थानों के बीच संस्थागत साझेदारी, विशेषज्ञ आदान-प्रदान और तकनीकी सहयोग को सक्षम बनाता है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल है, जो इस द्विपक्षीय ढांचे का उपयोग कर अपनी प्राचीन एवं आदिवासी विरासत के संरक्षण और वैश्विक पहचान को सुदृढ़ कर रहा है। उन्होंने रेखांकित किया कि झारखंड उन चुनिंदा क्षेत्रों में से है जहाँ मेगालिथिक परंपराएँ आज भी जीवित सांस्कृतिक प्रथाओं के रूप में समुदायों के दैनिक जीवन से जुड़ी हुई हैं।

बैठक में झारखंड की प्रमुख विरासत स्थलों पकरी बरवाडीह (हजारीबाग), जो सूर्य की गति से संरेखित एक विशिष्ट मेगालिथिक परिसर है, मंदर जीवाश्म उद्यान, साहिबगंज, तथा राज्य के विभिन्न जिलों में फैले मोनोलिथ, शैलचित्र और पाषाण स्मारकों को विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया। झारखंड सरकार की दृष्टि विरासत संरक्षण को अनुसंधान, शैक्षणिक साझेदारी, स्थानीय आजीविका, समुदाय-आधारित सांस्कृतिक पर्यटन और आदिवासी ज्ञान प्रणालियों से जोड़ने की है।
इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल द्वारा “Sentinels of Time” शीर्षक से प्रकाशित एक कॉफी टेबल बुक भी प्रस्तुत की गई, जिसमें झारखंड के मेगालिथिक और जीवाश्म परिदृश्यों को शोध-आधारित आलेखों और दृश्य दस्तावेज़ों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, ताकि राज्य की विशिष्ट प्रागैतिहासिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जा सके।

इस कार्यक्रम में मंत्री सुदिव्य कुमार, अध्यक्ष, महिला एवं बाल विकास समिति झारखण्ड विधानसभा कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, गृह सचिव वंदना डाडेल, इंग्लैंड की सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्लॉडिया केन्याटा एवं भारतीय उच्चायोग, ब्रिटिश उप-उच्चायोग (कोलकाता), English Heritage Trust, National Trust तथा Natural England के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Related Posts

प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी
Jharkhand

प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी

April 29, 2026
गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा
Jharkhand

गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा

April 29, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

April 29, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय ने गढ़वा के एलआरडीसी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया, पंजियों को अद्यतन न रखने पर जताई नाराजगी
  • गढ़वा में जनसुनवाई में उमड़ी भीड़! जिला नियोजन पदाधिकारी ने सुनी आमजनों की समस्याएं, शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजा
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन की महत्वपूर्ण बैठक, सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अब मिलेंगे 4 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.