Tuesday, February 17, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोश! वन पट्टा, धूमकुड़िया भवन, पेट्रोल पंप एनओसी से लेकर शिक्षक भर्ती तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

समाहरणालय सभागार में आमजन की बेबाक आवाज – ओबरा गांव के अनाथ बच्चे को स्पॉन्सरशिप, चपकली में स्कूल निर्माण विवाद, रंका के मनोज निराला की पेट्रोल पंप एनओसी मांग, बबिता कुमारी की शिक्षक बहाली की गुहार – सभी मामलों में त्वरित निस्तारण के निर्देश

February 17, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोश! वन पट्टा, धूमकुड़िया भवन, पेट्रोल पंप एनओसी से लेकर शिक्षक भर्ती तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!
Share on FacebookShare on Twitter

◆ उपायुक्त ने जनसुनवाई के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं

◆ प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को किया निदेशित

उपायुक्त गढ़वा दिनेश यादव ने आज समाहरणालय स्थित सभागार में जनसुनवाई का आयोजन किया। जनसुनवाई में आए फरियादियों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी गई एवं उसके निष्पादन हेतु उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया। आज के जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई एवं यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया गया।

उक्त जनसुनवाई में सर्वप्रथम सदर प्रखंड के ओबरा गांव के निवासी इंदल कुमार घासी, विपत्ति घासीन एवं कुसुमरी घासीन ने आवेदन समर्पित करते हुए वन अधिकार पट्टा देने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि वे सभी भूमिहीन व्यक्ति हैं तथा वन अधिकार पट्टा से अक्षय अच्छादित होने के योग्य हैं। उन्होंने बताया कि वन भूमि पट्टा प्राप्त करने के लिए वे पूर्व से ही लगातार प्रयास कर रहे हैं परंतु अभी तक उन्हें वन पट्टा प्राप्त नहीं हुआ है। उक्त मामले के निष्पादन हेतु उपायुक्त श्री यादव ने अंचल अधिकारी गढ़वा को मामले की जांच पड़ताल करते हुए समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही उपरोक्त आवेदनकर्ताओं के साथ आए उनके एक अनाथ एवं बीमार बच्चे के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई के तहत चलाए जा रहे स्पॉन्सरशिप स्कीम के अंतर्गत अनाथ बच्चा राजकरण कुमार घासी को उपरोक्त स्कीम से अच्छादित करने का निर्देश दिया गया। वहीं बच्चे की बीमारी हालत को देखते हुए सिविल सर्जन गढ़वा को उसके समुचित इलाज हेतु निर्देशित किया गया। चिनिया प्रखंड के चपकली निवासी सुंदरी देवी ने आवेदन समर्पित करते हुए प्रस्तावित स्थान पर धूमकुड़िया भवन का निर्माण नहीं करते हुए किसी अन्यत्र जगह पर निर्माण किए जाने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनके स्वसुर द्वारा स्कूल निर्माण हेतु भूमि दान किया गया था जिस पर धन गुड़िया भवन का निर्माण करना प्रस्तावित था, परंतु कुछ बिचौलियों द्वारा निजी स्वार्थ की पूर्ति हेतु प्रस्तावित स्थल से हटाकर धूमकुड़िया भवन का निर्माण कार्य किसी अन्यत्र जगह पर कराया जा रहा है जो कि नियम अनुसार गलत है। अतः उन्होंने धूमकुड़िया भवन का निर्माण पूर्व से प्रस्तावित स्थल पर ही करने का अनुरोध किया है। गढ़वा प्रखंड के रंका ग्राम निवासी मनोज कुमार निराला ने आवेदन समर्पित करते हुए बताया कि भारत पेट्रोलियम कंपनी द्वारा मेराल के गोंदा में एनओसी के लिए दिए गए आवेदन पर कोई विचार नहीं किया गया है जिसके कारण स्वीकृत पेट्रोल पंप का कार्य निष्पादित नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि भारत पेट्रोलियम द्वारा दिनांक 4 मार्च 2024 को मेराल प्रखंड के गोंडा में पेट्रोल पंप खोलने हेतु एनओसी के लिए संबंधित कार्यालय में आवेदन समर्पित किया गया है परंतु अभी तक एनओसी प्राप्त नहीं हुआ है। अतः उन्होंने उक्त कार्य के निष्पादन हेतु शीघ्र एनओसी प्रदान करने का अनुरोध किया है। इसी क्रम में बबिता कुमारी ने शिक्षा विभाग की लंबित भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि उनका नाम मेरिट सूची में है तथा वे 10 वर्षों से अधिक समय से विभिन्न विद्यालयों में कार्य करने का अनुभव रखती हैं। बहाली में विलंब के कारण योग्य अभ्यर्थियों को मानसिक, आर्थिक एवं सामाजिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को मामले की समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

इसी प्रकार बारी-बारी से लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। आमजनों से प्राप्त शिकायतों के समाधान हेतु उपायुक्त श्री यादव द्वारा संबंधित पदाधिकारीयों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

Related Posts

झारखंड का बजट सत्र तैयारियों में जोर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक – दावोस अनुभवों से नई दिशा, ट्राइबल वेलफेयर, महिला सशक्तिकरण और निवेश पर फोकस!
Jharkhand

झारखंड का बजट सत्र तैयारियों में जोर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक – दावोस अनुभवों से नई दिशा, ट्राइबल वेलफेयर, महिला सशक्तिकरण और निवेश पर फोकस!

February 17, 2026
गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
Jharkhand

गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!

February 17, 2026
झारखंड के मेधावी बच्चे दुनिया जीत रहे हैं! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले ऑक्सफोर्ड, LSE, एडिनबर्ग के टॉप स्कॉलर्स – मरांग गोमके छात्रवृत्ति से विदेशों में लहरा रहे राज्य का परचम!
Jharkhand

झारखंड के मेधावी बच्चे दुनिया जीत रहे हैं! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले ऑक्सफोर्ड, LSE, एडिनबर्ग के टॉप स्कॉलर्स – मरांग गोमके छात्रवृत्ति से विदेशों में लहरा रहे राज्य का परचम!

February 17, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखंड का बजट सत्र तैयारियों में जोर! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक – दावोस अनुभवों से नई दिशा, ट्राइबल वेलफेयर, महिला सशक्तिकरण और निवेश पर फोकस!
  • गढ़वा में 20 फरवरी को बड़ा रोजगार मेला! 18 कंपनियां देंगे हजारों नौकरियां – मौके पर इंटरव्यू, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, युवाओं के लिए सुनहरा मौका!
  • गढ़वा में उपायुक्त की जनसुनवाई में जनता का जोश! वन पट्टा, धूमकुड़िया भवन, पेट्रोल पंप एनओसी से लेकर शिक्षक भर्ती तक दर्जनों फरियादें सुनीं – तुरंत जांच और कार्रवाई के सख्त आदेश!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.