Monday, November 2, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई

दुबे मरहटिया पैक्स (गढ़वा) और सोना-सोबरन FPO (खरौंधी) में प्रति क्विंटल 5 किलो अधिक धान वसूली + स्थल परिवर्तन का मामला सिद्ध – जिला प्रशासन ने लिया सख्त रुख, किसानों के हक की रक्षा

February 26, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में धान खरीद घोटाला बेनकाब! पैक्स और FPO पर 25% कमीशन कटौती, अनुज्ञप्ति रद्द, 2 कर्मचारी निलंबित – उपायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Share on FacebookShare on Twitter

▫️ धान अधिप्राप्ति में अनियमितता की शिकायत, मामले के जांचोपरांत की गई दंडात्मक कार्रवाई

▫️ प्रतिनियुक्त कर्मी किए गए निलंबित, संबंधित पैक्स व फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी की अनुज्ञप्ति रद्द करने का निदेश

▫️ जिले के प्रखंड गढ़वा एवं खरौंधी से जुड़ा है मामला

झारखण्ड राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम लिमिटेड गढ़वा के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति में अनियमितता बरतने के मामलें प्रकाश में आया है। प्राप्त शिकायत के मामले में जांचोपरांत उपायुक्त -सह- जिला दंडाधिकारी दिनेश यादव द्वारा दंडात्मक कार्रवाई की गई है। उक्त मामले में दोषी पाए जाने पर धान अधिप्राप्ति केंद्रों पर प्रतिनियुक्ति कर्मियों एवं पैक्स व फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी पर दंडात्मक कार्रवाई की गई है।

बताते चलें कि खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अन्तर्गत जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति द्वारा निबंधित किसानों से नियमानुसार धान अधिप्राप्ति करने हेतु दुबे मरहटिया पैक्स प्रखण्ड गढ़वा का चयन किया गया था। जन सुनवाई कार्यक्रम में शिकायतकर्ताओं द्वारा आरोप लगाया गया था कि अध्यक्ष, दुबे मरहटिया पैक्स द्वारा धान क्रय के समय किसानों से प्रति क्वींटल 5 KG अधिक धान एवं तौलाई के नाम पर 20 रु/क्वी० लिया जाता है। इस संदर्भ में उक्त पैक्स के अध्यक्ष से कारण-पृच्छा की गई। पैक्स अध्यक्ष द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाया गया, जिसके परिप्रेक्ष्य में जिला प्रबंधक -सह- जिला आपूर्ति पदाधिकारी गढ़वा को दुबे मरहटिया पैक्स को कमीशन की राशि में 25% की कटौती करते हुए भुगतान करने का निदेश दिया गया। साथ ही जिला सहकारिता पदाधिकारी गढ़वा को दुबे मरहटिया पैक्स के अनुज्ञप्ति को नियमानुसार रदद करने की दिशा में कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। उक्त मामले में धान क्रय में सतत् निगरानी एवं पर्यवेक्षण हेतु प्रतिनियुक्त जनसेवक भागीरथी रवि, प्रखण्ड गढ़वा के द्वारा कार्य में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं मनमानेपन बरते जाने के विरुद्ध निर्गत किये गये कारणपृच्छा के आलोक में समर्पित स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर भागीरथी रवि, जनसेवक प्रखण्ड गढवा को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ करने का निदेश दिया गया है। साथ ही जांच के क्रम में स्वेता कुमारी, प्रतिनियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर दुबे मरहटिया पैक्स, प्रखण्ड, गढ़वा को कार्यमुक्त कर अन्य कम्प्यूटर ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति करने के संबंध में निदेशित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जांच के दौरान स्वेता कुमारी की अनुपस्थित पाई गई एवं उक्त पैक्स के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रतिदिन धान अधिप्राप्ति केन्द्र पर उपस्थित नहीं होती है।

वहीं दूसरी ओर खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अन्तर्गत जिला स्तरीय धान अधिप्राप्ति अनुश्रवण समिति द्वारा निबंधित किसानों से नियमानुसार धान अधिप्राप्ति करने हेतु सोना-सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, प्रखण्ड खरौंधी का भी चयन किया गया था, जिसकी शिकायत भी धान अधिप्राप्ति में अनियमितता बरतने की प्राप्त थी। प्राप्त शिकायत के अनुसार किये गये जांच की कार्रवाई में शिकायतों की पुष्टि हुई। उक्त फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा भी धान अधिप्राप्ति के समय धान क्रय के समय किसानों से प्रति क्वींटल 5 KG अधिक धान लिया जाता था। साथ ही धान क्रय केन्द्र का स्थल मध्य विद्यालय राजी के स्थान पर बगैर किसी अनुमति के स्थल परिवर्तित करते हुए ग्राम सुण्डी में प्रमोद गुप्ता के निजी मकान में धान क्रय केन्द्र बनाया हुआ पाया गया, जो नियम के विरूद्ध है। उक्त मामले में दोषी पाए जाने पर अध्यक्ष सोना-सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, प्रखण्ड खरौंधी को कारणपृच्छा निर्गत किया गया, जिसका जवाब असंतोषजनक पाए जाने के फलस्वरूप जिला प्रबंधक -सह- जिला आपूर्ति पदाधिकारी गढ़वा को सोना-सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, प्रखण्ड खरौंधी को कमीशन की राशि में 25% की कटौती करते हुए भुगतान करने हेतु निदेशित किया गया। साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी गढ़वा को सोना-सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, प्रखण्ड खरौंधी के अनुज्ञप्ति को नियमानुसार रदद करने की दिशा में कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। उक्त मामले में धान क्रय में सतत् निगरानी एवं पर्यवेक्षण हेतु प्रतिनियुक्त पंचायत सेवक कृष्ण कुमार, प्रखण्ड, खरौंधी के द्वारा कार्य में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता एवं मनमानेपन बरते जाने के विरुद्ध निर्गत किये गये कारणपृच्छा के आलोक में समर्पित स्पष्टीकरण असंतोषजनक पाए जाने पर कृष्ण कुमार, पंचायत सेवक प्रखण्ड, खरौंधी को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई प्रारम्भ करने का निदेश दिया गया है। साथ ही दिनेश कुमार गुप्ता, प्रतिनियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर सोना सोबरन फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लिमिटेड, प्रखण्ड, खरौंधी को कार्यमुक्त कर अन्य कम्प्यूटर ऑपरेटर की प्रतिनियुक्ति करने के संबंध में निदेशित किया गया है।

Related Posts

इंसानियत की ऐसी मिसाल! दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अभ्यर्थी ने एंबुलेंस के भीतर बैठकर दी JTET परीक्षा, गढ़वा डीसी की संवेदनशीलता पर हर तरफ हो रही तारीफ
Jharkhand

इंसानियत की ऐसी मिसाल! दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अभ्यर्थी ने एंबुलेंस के भीतर बैठकर दी JTET परीक्षा, गढ़वा डीसी की संवेदनशीलता पर हर तरफ हो रही तारीफ

November 1, 2026
गढ़वा में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई JTET परीक्षा-2026! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा और एसपी आशुतोष शेखर ने खुद संभाली कमान
Jharkhand

गढ़वा में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई JTET परीक्षा-2026! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा और एसपी आशुतोष शेखर ने खुद संभाली कमान

November 1, 2026
युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम
Jharkhand

युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम

October 31, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • इंसानियत की ऐसी मिसाल! दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अभ्यर्थी ने एंबुलेंस के भीतर बैठकर दी JTET परीक्षा, गढ़वा डीसी की संवेदनशीलता पर हर तरफ हो रही तारीफ
  • गढ़वा में पूरी तरह शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न हुई JTET परीक्षा-2026! डीसी पशुपति नाथ मिश्रा और एसपी आशुतोष शेखर ने खुद संभाली कमान
  • युवाओं की ऊर्जा और कला से गूँजा गढ़वा टाउन हॉल! जिला स्तरीय युवा महोत्सव में दिखा लोक संस्कृति और प्रतिभा का अद्भुत संगम

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.