Sunday, May 31, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस

उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक – आंगनबाड़ी भवन निर्माण, पेयजल-विद्युत-शौचालय व्यवस्था, पोषण ट्रैकर ऐप और राष्ट्रीय पोषण माह की शपथ, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

April 11, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक: आंगनबाड़ी केंद्रों, पोषण, PM-JANMAN और महिलाओं-बच्चों की योजनाओं पर विशेष फोकस
Share on FacebookShare on Twitter
  • समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

गढ़वा। दिनांक 10 अप्रैल 2026 को उप विकास आयुक्त श्री पशुपतिनाथ मिश्रा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।

बैठक के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन निर्माण, आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता, पेयजल, विद्युत, शौचालय व्यवस्था, पोषण वाटिका तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही, PM-JANMAN एवं DAJGUA अंतर्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन, सेविकाओं एवं सहायिकाओं की नियुक्ति, पोषण ट्रैकर ऐप में प्रविष्टि तथा लाभुकों को सेवाओं के वितरण की स्थिति पर भी चर्चा की गई।

इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, APAAR एवं ABHA आईडी, शक्ति सदन, वन स्टॉप सेंटर तथा पालना योजना के संचालन से संबंधित विषयों पर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उप विकास आयुक्त श्री मिश्रा ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त के द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को बच्चों, किशोरों एवं महिलाओं को राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान स्वस्थ एवं सशक्त बनाने हेतु शपथ भी दिलाई गई।

बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्री धीरज प्रकाश, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गढ़वा एवं रंका, सभी महिला पर्यवेक्षिका सहित अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

 

Related Posts

गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”
Jharkhand

गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”

May 31, 2026
मृतक सरकारी सेवकों के परिवारों को मिला न्याय! DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने 3 आश्रितों की सरकारी नौकरी पर लगाई मुहर, अफसरों को आदेश— “अब हर महीने होगी अनुकंपा समिति की बैठक”
Jharkhand

मृतक सरकारी सेवकों के परिवारों को मिला न्याय! DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने 3 आश्रितों की सरकारी नौकरी पर लगाई मुहर, अफसरों को आदेश— “अब हर महीने होगी अनुकंपा समिति की बैठक”

May 31, 2026
नए DC का ‘सुपर सरप्राइज’ छापा: बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्रों की दो सेविकाएं नौकरी से बर्खास्त! नपे दफ्तर से गायब कर्मचारी, रुकेगा एक दिन का वेतन
Jharkhand

नए DC का ‘सुपर सरप्राइज’ छापा: बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्रों की दो सेविकाएं नौकरी से बर्खास्त! नपे दफ्तर से गायब कर्मचारी, रुकेगा एक दिन का वेतन

May 30, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा की ‘सरस्वती’ को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराएंगे DC पशुपतिनाथ मिश्रा! नदी किनारे पहुंचे उपायुक्त ने चेताया— “यह सिर्फ सरकारी काम नहीं, जनआंदोलन है”
  • मृतक सरकारी सेवकों के परिवारों को मिला न्याय! DC पशुपतिनाथ मिश्रा ने 3 आश्रितों की सरकारी नौकरी पर लगाई मुहर, अफसरों को आदेश— “अब हर महीने होगी अनुकंपा समिति की बैठक”
  • नए DC का ‘सुपर सरप्राइज’ छापा: बंद मिले आंगनबाड़ी केंद्रों की दो सेविकाएं नौकरी से बर्खास्त! नपे दफ्तर से गायब कर्मचारी, रुकेगा एक दिन का वेतन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.