Sunday, May 10, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल

अधूरे निर्माण पर FIR के आदेश; पेयजल, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त कर उपकारा को सक्रिय करने की तैयारी तेज

May 10, 2026
in Jharkhand, Top News
मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपकारा, नगर उँटारी को शीघ्र सक्रिय करने हेतु उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश*

गढ़वा। आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में उपकारा, नगर उँटारी को सक्रिय करने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उपकारा के संचालन से जुड़े विभिन्न आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता से उपकारा में पेयजल व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिया कि उपकारा के सभी क्षेत्रों में पेयजल की व्यवस्था सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी प्रकार की जल संबंधी समस्या उत्पन्न न हो।

साथ ही उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को (STP) सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का प्राक्कलन तैयार कर जेल अधीक्षक के माध्यम से कारा विभाग को भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्राक्कलन में भूमि अधिग्रहण से संबंधित कार्रवाई की जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित की जाए। इस संबंध में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को आवश्यक रिमाइंडर जारी करने का भी निर्देश दिया गया।

इसके अतिरिक्त पूर्व के दो असफल High Yield Drilling Tube Well (गहरे नलकूप) का पुनः प्राक्कलन तैयार करते हुए उपायुक्त के माध्यम से विभाग को भेजने का निर्देश दिया गया।

बैठक में बिल्डिंग डिपार्टमेंट के कार्यपालक अभियंता को उपकारा के अपूर्ण कमरों सहित सभी आवासीय कक्षों के निर्माण हेतु राशि की व्यवस्था कर कार्य को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही इस कार्य में लापरवाही या अनियमितता बरतने वाले तत्कालीन अभियंता एवं संवेदक को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई एवं प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश उपायुक्त द्वारा दिए गए।

उपकारा में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हॉस्पिटल वार्ड हेतु एक चिकित्सक की प्रतिनियुक्ति करने के लिए सिविल सर्जन को आवश्यक निर्देश दिए गए।

मैनपावर (गार्ड) की व्यवस्था को लेकर चर्चा के दौरान उपायुक्त ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि आवश्यक सुरक्षा बल की उपलब्धता हेतु पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर मांग की जाए। वहीं सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए अनटाइड फंड से निर्माण कार्य कराने की बात कही गई।

इसके अतिरिक्त कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग को उपकारा परिसर में विद्युत व्यवस्था को पूर्ण रूप से दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया ताकि रात्रि निरीक्षण एवं सुरक्षा व्यवस्था के दौरान किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपकारा, नगर उँटारी को शीघ्र सक्रिय करने हेतु सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किए जाएं तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी संजय कुमार प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी नगर उँटारी प्रभाकर मिर्धा, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल प्रेमलाल सिंह, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अजय कुमार सिंह, अंचल अधिकारी विकास कुमार सिंह,कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग पंकज गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

Auto Draft
Jharkhand

खाद माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का ‘डिजिटल प्रहार’: उपायुक्त ने जॉइंट इनफोर्समेंट टीम को दिया छापेमारी का खुला आदेश

May 10, 2026
उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं
Jharkhand

उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं

May 10, 2026
किसानों के हक पर डाका डालने वालों की खैर नहीं: गढ़वा में 94 उर्वरक केंद्रों पर ज़ोरदार छापा, 33 दुकानों में गड़बड़ी उजागर
Jharkhand

किसानों के हक पर डाका डालने वालों की खैर नहीं: गढ़वा में 94 उर्वरक केंद्रों पर ज़ोरदार छापा, 33 दुकानों में गड़बड़ी उजागर

May 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • खाद माफियाओं पर गढ़वा प्रशासन का ‘डिजिटल प्रहार’: उपायुक्त ने जॉइंट इनफोर्समेंट टीम को दिया छापेमारी का खुला आदेश
  • उग्रवाद के अंधेरे से निकलकर विकास की रोशनी की ओर ‘बूढ़ा पहाड़’: उपायुक्त ने खींचा समग्र प्रगति का खाका, अब घर-घर पहुंचेगी सरकारी योजनाएं
  • मिशन ‘नगर उँटारी उपकारा’: उपायुक्त का अल्टीमेटम—काम में ढिलाई बरती तो नपेंगे इंजीनियर, जल्द शुरू होगी जेल

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.