Thursday, May 14, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

अस्पतालों की अव्यवस्था पर सिविल सर्जन सख्त; दवाओं के वितरण और ट्रॉमा सेंटर में BPHU संचालन का दिया बड़ा निर्देश

May 14, 2026
in Jharkhand, Top News
अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस
Share on FacebookShare on Twitter
  • उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन द्वारा SDH नगर ऊंटारी एवं CHC गढ़वा का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु दिए आवश्यक निर्देश

गढ़वा। दिनांक 13 मई 2026 को उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देश के आलोक में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आज सिविल सर्जन डॉ. जॉन एफ. कैनेडी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव कुमार एवं जिला डाटा प्रबंधक सुजीत कुमार मुंडा द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल (SDH) नगर ऊंटारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गढ़वा सहित 11 अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर, दवा भंडार (स्टोर), विभिन्न वार्डों एवं संचालित स्वास्थ्य सेवाओं का गहन जायजा लिया गया। सिविल सर्जन द्वारा स्टोर में उपलब्ध दवाओं एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की समीक्षा करते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं का शीघ्र वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।’

इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों एवं संबंधित कर्मियों को अस्पताल परिसर में उपलब्ध सभी सामग्रियों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भ्रमण के क्रम में Block Public Health Unit (BPHU) से संबंधित कार्यों एवं व्यवस्थाओं पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

सिविल सर्जन ने निर्देशित किया कि अनुमंडलीय अस्पताल नगर ऊंटारी में आगामी 10 दिनों के भीतर हर्निया, हाइड्रोसिल, अपेंडिक्स, बच्चेदानी का ऑपरेशन एवं अन्य सर्जरी तथा सिजेरियन सेक्शन के ऑपरेशन की सुविधा प्रारंभ की जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने BPHU को ट्रॉमा सेंटर में संचालित करने का निर्देश दिया जिससे कि शहर के उस हिस्से के रोगियों को सुविधा मिल सके।

निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने डीएस, नगर ऊंटारी को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही अस्पताल में Dental Surgeon एवं Ophthalmic Assistant की तैनाती की जाएगी, जिससे आमजनों को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकेंगी।

साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि SDH नगर उंटारी को दो से तीन दिनों के अंदर गढ़वा से एक एंबुलेंस की व्यवस्था कराई जाएगी।

इसी क्रम में जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (MOIC) द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत संचालित सभी PHC एवं CHC का निरीक्षण किया गया तथा स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर संचालन एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को जनहित के अनुरूप बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों को सुलभ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

Related Posts

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
Jharkhand

बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक

May 14, 2026
अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
Jharkhand

अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख

May 14, 2026
नौनिहालों के भविष्य पर जिला प्रशासन की पैनी नजर: गढ़वा के 49 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक’, व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम
Jharkhand

नौनिहालों के भविष्य पर जिला प्रशासन की पैनी नजर: गढ़वा के 49 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक’, व्यवस्था सुधारने का अल्टीमेटम

May 14, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • बागवानी से बढ़ेगी किसानों की ‘बरकत’: गढ़वा में बायर-सेलर मीट का बड़ा आयोजन, अब बिचौलिये नहीं—सीधे बाजार से जुड़ेंगे फल उत्पादक
  • अब कोलकाता में भी बिखरेगी झारखंडी हुनर की चमक: उद्योग मंत्री ने किया झारक्राफ़्ट इम्पोरियम का भव्य उद्घाटन, कारीगरों के सपनों को मिले पंख
  • अब नगर ऊंटारी में भी होंगे बड़े ऑपरेशन: सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, 10 दिनों में शुरू होंगी सर्जरी सुविधाएं और मिलेगी नई एम्बुलेंस

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.