Wednesday, May 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

वैश्विक मंच पर चमका झारखंड, उद्योगों के लिए खुलेंगे नए द्वार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल; दावोस और UK यात्रा की मिली बड़ी बधाई

राज्य को 'बेस्ट इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन' बनाने के लिए सीआईआई बनेगा नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर; नई औद्योगिक नीति पर मुख्यमंत्री के साथ हुई गहन चर्चा

May 20, 2026
in Jharkhand, Top News
वैश्विक मंच पर चमका झारखंड, उद्योगों के लिए खुलेंगे नए द्वार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल; दावोस और UK यात्रा की मिली बड़ी बधाई
Share on FacebookShare on Twitter

★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से सीआईआई झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।
===========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में सीआईआई झारखंड स्टेट काउंसिल के अध्यक्ष श्री दिलू पारिख एवं टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विस के उपाध्यक्ष श्री डी०बी० सुंदर रमन सहित सीआईआई ईस्टर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर श्री देव ज्योति तथा सीआईआई झारखंड हेड श्री प्रभात कुमार शामिल थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं सीआईआई के प्रतिनिधियों के बीच राज्य में औद्योगिक क्षेत्र के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा हुई। मौके पर सीआईआई के प्रतिनिधियों ने दावोस में आयोजित विश्व आर्थिक मंच 2026 में झारखंड सरकार की भागीदारी एवं यूनाइटेड किंगडम की सफल यात्रा तथा राज्य को मिले मजबूत इन्वेस्टमेंट इंटेंशन हेतु शुभाकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सीआईआई के प्रतिनिधियों से कहा कि दावोस में आयोजित वैश्विक आर्थिक मंच पर राज्य सरकार ने पूरे विश्व को संदेश दिया है कि झारखंड असीम संभावनाओं वाला राज्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड प्रदेश निवेश के लिए अनुकूल है। राज्य सरकार झारखंड में औद्योगिक विकास को गति मिले इस निमित्त बेहतर कार्य योजना बनाते हुए निरंतर आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के समक्ष सीआईआई प्रतिनिधियों ने झारखंड को एक उभरता हुआ इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन बनाने और इन्वेस्टर का भरोसा बढ़ाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से सीआईआई के प्रतिनिधियों ने राज्य की इंडस्ट्रियल पॉलिसी पर विस्तृत चर्चा की तथा औद्योगिक विकास में राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की इच्छा जाहिर की। मुख्यमंत्री के समक्ष सीआईआई के प्रतिनिधियों ने पॉलिसी डेवलपमेंट प्रोसेस में नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर के तौर पर भूमिका निभाने की बात कही।

Related Posts

ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला
Jharkhand

ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला

May 20, 2026
सड़कों पर लापरवाही पड़ेगी भारी! रमना +2 हाई स्कूल में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, छात्रों ने कहा— “सुरक्षित सफर, हमारा संकल्प”
Jharkhand

सड़कों पर लापरवाही पड़ेगी भारी! रमना +2 हाई स्कूल में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, छात्रों ने कहा— “सुरक्षित सफर, हमारा संकल्प”

May 19, 2026
रांची एयरपोर्ट पर उतरेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला भव्य उद्घाटन का न्योता, ‘फ्लाइब्रेरी’ और ‘किड्स जोन’ से बदलेगा यात्रियों का अनुभव
Jharkhand

रांची एयरपोर्ट पर उतरेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मिला भव्य उद्घाटन का न्योता, ‘फ्लाइब्रेरी’ और ‘किड्स जोन’ से बदलेगा यात्रियों का अनुभव

May 19, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • ड्यूटी से गायब रहना पड़ा भारी! गढ़वा में बंद मिला आंगनबाड़ी केंद्र तो भड़का प्रशासन, डीडीसी ने सेविका और सहायिका को नौकरी से निकाला
  • वैश्विक मंच पर चमका झारखंड, उद्योगों के लिए खुलेंगे नए द्वार: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला CII का प्रतिनिधिमंडल; दावोस और UK यात्रा की मिली बड़ी बधाई
  • सड़कों पर लापरवाही पड़ेगी भारी! रमना +2 हाई स्कूल में गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, छात्रों ने कहा— “सुरक्षित सफर, हमारा संकल्प”

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.