Wednesday, July 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

तमिलनाडु गैस कांड: संकट में फंसे झारखंड के 42 लाल, मसीहा बने सीएम हेमंत सोरेन! स्पेशल कोच से सुरक्षित गृह राज्य रवाना; मृतका प्रीति देवी का पार्थिव शरीर भी लाया गया रांची

तिरुवल्लूर अमोनिया गैस रिसाव हादसे के बाद श्रम विभाग ने चलाया चौबीसों घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन; अलप्पुझा-धनबाद एक्सप्रेस में लगा विशेष कोच; पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिलाने में जुटी सरकार

July 1, 2026
in Jharkhand, Top News
तमिलनाडु गैस कांड: संकट में फंसे झारखंड के 42 लाल, मसीहा बने सीएम हेमंत सोरेन! स्पेशल कोच से सुरक्षित गृह राज्य रवाना; मृतका प्रीति देवी का पार्थिव शरीर भी लाया गया रांची
Share on FacebookShare on Twitter
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई; सभी 42 प्रवासी श्रमिक ट्रेन से झारखण्ड के लिए रवाना
  • मृतका का पार्थिव शरीर आज पहुँचेगा राँची
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्रम विभाग एवं राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने संभाला मोर्चा

================
रांची:- मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रम विभाग एवं राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष द्वारा तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा में प्रभावित झारखण्ड के सभी 42 श्रमिकों की सुरक्षित झारखण्ड वापसी सुनिश्चित कर ली गई है। सभी श्रमिक ट्रेन से झारखण्ड के लिए रवाना हो चुके हैं।

मालूम को कि तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में स्थित सेंट पीटर्स एंड पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स फैसिलिटी में 21 जून 2026 को हुई अमोनिया गैस रिसाव की दुःखद औद्योगिक दुर्घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने कड़े निर्देश जारी किए थे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष को स्पष्ट आदेश दिया था कि प्रभावित झारखण्ड के सभी प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित और सकुशल गृह वापसी के लिए तत्काल हर संभव कदम उठाए जाएँ। मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के सचिव व श्रमायुक्त के मार्गदर्शन में नियंत्रण कक्ष ने तिरुवल्लूर जिला प्रशासन, तमिलनाडु श्रम विभाग, रेलवे बोर्ड, दक्षिण रेलवे तथा अस्पताल प्रशासन के साथ चौबीसों घंटे समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू और राहत अभियान चलाया।

*सभी 42 प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित ट्रेन से रवानगी*

इस औद्योगिक हादसे में झारखण्ड के कुल 42 प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया, जिन्होंने अपने गृह राज्य लौटने की इच्छा व्यक्त की। झारखण्ड सरकार के विशेष अनुरोध और सतत समन्वय के बाद, रेलवे प्रशासन द्वारा ट्रेन अलप्पुझा–धनबाद एक्सप्रेस में झारखण्ड के श्रमिकों के लिए एक विशेष स्लीपर कोच स्वीकृत किया गया। इसके बाद मंगलवार को सभी 42 श्रमिक चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से सकुशल झारखण्ड के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। यात्रा के दौरान इन श्रमिकों के लिए पैंट्री कार के माध्यम से भोजन-पानी तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से पर्याप्त रेलवे सुरक्षा बल की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है।

*मृतका सुश्री प्रीति देवी का पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से लाया जा रहा है रांची*

इस हादसे में धनबाद निवासी श्रमिक सुश्री प्रीति देवी का उपचार के दौरान चेन्नई के राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल में दुःखद निधन हो गया था। झारखण्ड सरकार की पहल पर मृतका के परिजनों के तमिलनाडु आगमन, शव की पहचान, पोस्टमार्टम एवं अन्य वैधानिक औपचारिकताओं को शीघ्रता से पूर्ण कराया गया। तमिलनाडु सरकार के सहयोग से मृतका का पार्थिव शरीर मंगवार शाम हवाई मार्ग से बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची पहुँचेगा। झारखण्ड सरकार द्वारा एयरपोर्ट पर एम्बुलेंस की मुस्तैद व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से पार्थिव शरीर को ससम्मान उनके गृह जिला धनबाद भेजा जाएगा।

*मुआवजा और वैधानिक लाभ दिलाने की कार्रवाई जारी*

झारखण्ड सरकार पीड़ित परिवारों के साथ इस दुःख की घड़ी में मजबूती से खड़ी है। राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष द्वारा नियोक्ता (Employer) और संबंधित अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय किया जा रहा है, ताकि मृतका के परिजनों को नियमानुसार देय उचित मुआवजा और अन्य सभी वैधानिक लाभ जल्द से जल्द उपलब्ध कराए जा सकें।

Related Posts

वोटर लिस्ट से नहीं छूटेगा एक भी भारतीय नाम! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने फूंका SIR 2026 का बिगुल; 30 जुलाई तक घर-घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म बांटेंगी BLO; गलत जानकारी देने पर जेल!
Jharkhand

वोटर लिस्ट से नहीं छूटेगा एक भी भारतीय नाम! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने फूंका SIR 2026 का बिगुल; 30 जुलाई तक घर-घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म बांटेंगी BLO; गलत जानकारी देने पर जेल!

July 1, 2026
“क्रांति की आग कभी बुझती नहीं, चिंगारी सदैव जलती है!”— हूल दिवस पर भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन; सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर कल्पना सोरेन संग टेका माथा
Jharkhand

“क्रांति की आग कभी बुझती नहीं, चिंगारी सदैव जलती है!”— हूल दिवस पर भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन; सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर कल्पना सोरेन संग टेका माथा

June 30, 2026
“बिना एक रुपया दिए, पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बहाली!”— खेलगांव में भावुक हुए नवनियुक्त शिक्षक; सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 सहायक आचार्यों को सौंपा नियुक्ति पत्र, लॉन्च की ‘CPD’ ट्रेनिंग
Jharkhand

“बिना एक रुपया दिए, पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बहाली!”— खेलगांव में भावुक हुए नवनियुक्त शिक्षक; सीएम हेमंत सोरेन ने 1,042 सहायक आचार्यों को सौंपा नियुक्ति पत्र, लॉन्च की ‘CPD’ ट्रेनिंग

June 29, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • तमिलनाडु गैस कांड: संकट में फंसे झारखंड के 42 लाल, मसीहा बने सीएम हेमंत सोरेन! स्पेशल कोच से सुरक्षित गृह राज्य रवाना; मृतका प्रीति देवी का पार्थिव शरीर भी लाया गया रांची
  • वोटर लिस्ट से नहीं छूटेगा एक भी भारतीय नाम! गढ़वा DC पशुपति नाथ मिश्रा ने फूंका SIR 2026 का बिगुल; 30 जुलाई तक घर-घर जाकर इन्यूमरेशन फॉर्म बांटेंगी BLO; गलत जानकारी देने पर जेल!
  • “क्रांति की आग कभी बुझती नहीं, चिंगारी सदैव जलती है!”— हूल दिवस पर भावुक हुए सीएम हेमंत सोरेन; सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर कल्पना सोरेन संग टेका माथा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.