Monday, August 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

आजीविका और महिला सशक्तिकरण पर गढ़वा DC का सख्त रुख! JSLPS की समीक्षा बैठक में खराब प्रदर्शन वाले BPM को फटकार; सुधरने के कड़े निर्देश

लखपति दीदी अभियान और स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत करने पर जोर; उपायुक्त ने कहा— 'अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ'

August 24, 2026
in Jharkhand, Top News
आजीविका और महिला सशक्तिकरण पर गढ़वा DC का सख्त रुख! JSLPS की समीक्षा बैठक में खराब प्रदर्शन वाले BPM को फटकार; सुधरने के कड़े निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

🔹 उपायुक्त की अध्यक्षता में जेएसएलपीएस की समीक्षा बैठक संपन्न, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश

🔹 आजीविका संवर्धन एवं महिला सशक्तिकरण को मिले और गति : उपायुक्त

🔹 योजनाओं के कार्यान्वयन में खराब प्रदर्शन करने वाले बीपीएम को लगाई फटकार, कार्य प्रणाली में सुधार करने का निर्देश
*************************************
गढ़वा। उपायुक्त -सह- जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में संचालित आजीविका एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं की प्रगति का आकलन करते हुए उनके प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था।

बैठक के दौरान स्वयं सहायता समूहों (SHG) के गठन एवं विस्तार, नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन (NRLM), दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (DDU-GKY), फूड, न्यूट्रिशन, हेल्थ एंड वॉश (FNHW), स्टार्टअप विलेज एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम (SVEP), माइक्रो एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट, ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघों की गतिविधियों, क्रेडिट लिंकेज, रिवॉल्विंग फंड, सामुदायिक निवेश निधि (CIF), लखपति दीदी अभियान, कौशल प्रशिक्षण, ई केवाईसी आधार अपडेट एसजी अकाउंट अपडेट रिपोर्ट, मुद्रा लोन, स्वरोजगार एवं रोजगार सृजन सहित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।

समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के सभी पात्र परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने की दिशा में विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए नियमित प्रशिक्षण, क्षमता विकास एवं सतत मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जाए, ताकि ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

उपायुक्त ने बैंक लिंकेज की प्रगति में तेजी लाने, लंबित ऋण प्रस्तावों का समयबद्ध निष्पादन करने तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होगा जब उनका लाभ जरूरतमंद परिवारों तक प्रभावी रूप से पहुंचे।

बैठक के दौरान कुछ योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं होने पर उपायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों में अपेक्षित सुधार लाते हुए आगामी समीक्षा बैठक तक निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने योजनाओं के नियमित अनुश्रवण, जमीनी स्तर पर निगरानी एवं परिणामोन्मुखी कार्य संस्कृति अपनाने पर भी जोर दिया।

उपायुक्त ने कहा कि जेएसएलपीएस की योजनाएं ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ बनाने, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जिले के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।

उक्त बैठक में जेएसएलपीएस के जिला परियोजना प्रबंधक विमलेश शुक्ला, सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक, आजीविका समन्वयक एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थें।

Related Posts

राज्य के जल स्रोतों को मिलेगा नया जीवन! CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड आद्रभूमि प्राधिकरण की पहली बैठक; 2119 संभावित वेटलैंड्स के सत्यापन का आदेश
Jharkhand

राज्य के जल स्रोतों को मिलेगा नया जीवन! CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड आद्रभूमि प्राधिकरण की पहली बैठक; 2119 संभावित वेटलैंड्स के सत्यापन का आदेश

August 24, 2026
हाथियों के रास्ते में नहीं आएगी बाधा, जंगलों में लगेंगे औषधीय पौधे! CM हेमंत सोरेन ने कैम्पा (CAMPA) शासी निकाय की पहली बैठक में दिए ऐतिहासिक निर्देश
Jharkhand

हाथियों के रास्ते में नहीं आएगी बाधा, जंगलों में लगेंगे औषधीय पौधे! CM हेमंत सोरेन ने कैम्पा (CAMPA) शासी निकाय की पहली बैठक में दिए ऐतिहासिक निर्देश

August 24, 2026
सपनों को मिलेगी नई उड़ान! झारखंड में अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण; फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में इंटरव्यू प्रक्रिया संपन्न
Jharkhand

सपनों को मिलेगी नई उड़ान! झारखंड में अगले माह से शुरू होगा एयर होस्टेस और ग्राउंड क्रू का प्रशिक्षण; फ्लाइंग इंस्टीट्यूट में इंटरव्यू प्रक्रिया संपन्न

August 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • राज्य के जल स्रोतों को मिलेगा नया जीवन! CM हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड आद्रभूमि प्राधिकरण की पहली बैठक; 2119 संभावित वेटलैंड्स के सत्यापन का आदेश
  • हाथियों के रास्ते में नहीं आएगी बाधा, जंगलों में लगेंगे औषधीय पौधे! CM हेमंत सोरेन ने कैम्पा (CAMPA) शासी निकाय की पहली बैठक में दिए ऐतिहासिक निर्देश
  • आजीविका और महिला सशक्तिकरण पर गढ़वा DC का सख्त रुख! JSLPS की समीक्षा बैठक में खराब प्रदर्शन वाले BPM को फटकार; सुधरने के कड़े निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.