Wednesday, September 9, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

गढ़वा समाहरणालय में छाएगा सन्नाटा! दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की याद में शोक सभा; DC-SP समेत अधिकारियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना; उपायुक्त बोले— 'राज्य ने खोया संवेदनशील और दूरदर्शी जनप्रतिनिधि'

September 9, 2026
in Jharkhand, Top News
गढ़वा समाहरणालय में छाएगा सन्नाटा! दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की याद में शोक सभा; DC-SP समेत अधिकारियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
Share on FacebookShare on Twitter
  • दिवंगत मंत्री श्री सुदिव्य कुमार के निधन पर समाहरणालय में शोक सभा
  • उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारियों ने अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि
    **************************************

गढ़वा। झारखंड सरकार के माननीय मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, खेलकूद एवं कला, संस्कृति, पर्यटन तथा युवा कार्य विभाग, श्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर मंगलवार को समाहरणालय में शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

शोक सभा में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि श्री सुदिव्य कुमार का असामयिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से पूरा राज्य मर्माहत एवं शोकाकुल है। उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री एक कर्मठ, संवेदनशील एवं दूरदर्शी जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने झारखंड की जनभावनाओं, जनसेवा और राज्य के विकास के प्रति सदैव समर्पण के साथ कार्य किया।

उपायुक्त ने कहा कि जनकल्याण एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सेवाभाव सदैव स्मरणीय रहेगा। उनका असमय निधन राज्य एवं समाज के लिए ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

अंत में उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

 

Related Posts

मिलावटखोरों पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! रमकंडा में दुकानों पर सघन छापेमारी; 22 किलो जहरीली रंग वाली मिठाइयां मौके पर नष्ट
Jharkhand

मिलावटखोरों पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! रमकंडा में दुकानों पर सघन छापेमारी; 22 किलो जहरीली रंग वाली मिठाइयां मौके पर नष्ट

September 9, 2026
गढ़वा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! दो दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैंप का ऐलान; 15 व 16 सितंबर को मिलेगी सीधी नौकरी
Jharkhand

गढ़वा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! दो दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैंप का ऐलान; 15 व 16 सितंबर को मिलेगी सीधी नौकरी

September 9, 2026
जनता के दरबार में गढ़वा DC का सख्त रुख! जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; उज्ज्वला योजना में धोखाधड़ी से लेकर इलाज की गुहार पर त्वरित कार्रवाई
Jharkhand

जनता के दरबार में गढ़वा DC का सख्त रुख! जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं; उज्ज्वला योजना में धोखाधड़ी से लेकर इलाज की गुहार पर त्वरित कार्रवाई

September 9, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मिलावटखोरों पर गढ़वा प्रशासन का बड़ा प्रहार! रमकंडा में दुकानों पर सघन छापेमारी; 22 किलो जहरीली रंग वाली मिठाइयां मौके पर नष्ट
  • गढ़वा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! दो दिवसीय अप्रेंटिसशिप मेला-सह-भर्ती कैंप का ऐलान; 15 व 16 सितंबर को मिलेगी सीधी नौकरी
  • गढ़वा समाहरणालय में छाएगा सन्नाटा! दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार की याद में शोक सभा; DC-SP समेत अधिकारियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.