Thursday, October 1, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

स्वच्छता को बनाना होगा दैनिक व्यवहार! नामकुम में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने खुद उठाया झाड़ू; बांटे कपड़े के थैले, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधरोपण

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तत्वावधान में विशेष स्वच्छता श्रमदान; कपड़े के थैले अपनाकर सिंगल-यूज प्लास्टिक को उखाड़ फेंकने का आह्वान

October 1, 2026
in Jharkhand, Top News
स्वच्छता को बनाना होगा दैनिक व्यवहार! नामकुम में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने खुद उठाया झाड़ू; बांटे कपड़े के थैले, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधरोपण
Share on FacebookShare on Twitter
  • *स्वच्छता ही सेवा–2026 के तहत नामकुम में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम*
  • *स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी है, प्लास्टिक का उपयोग कम करना हमारी प्राथमिकता है और पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी*

*_________श्री योगेंद्र प्रसाद, मंत्री , पेयजल एवं स्वच्छता विभाग*

*=================*

पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि स्वच्छता, सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसलिए उन्होंने लोगों से अपने घर, गांव एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।वे गुरुवार को “स्वच्छता ही सेवा–2026” अभियान के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), द्वारा नामकुम प्रखंड में विशेष स्वच्छता श्रमदान एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे ।कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी को बढ़ावा देना, प्लास्टिक के उपयोग को कम करना, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाना रहा।

*प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले के उपयोग का संदेश*

मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद ने विशेष रूप से एकल-उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic) के उपयोग को कम करने तथा इसके स्थान पर कपड़े के थैले को अपनाने पर जोर दिया। कहा कि छोटे-छोटे व्यवहारिक बदलावों के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण को कम किया जा सकता है। “कपड़े का थैला अपनाएं, प्लास्टिक का उपयोग घटाएं”।इसी दौरान आम नागरिकों के बीच कपड़े के थैलों का वितरण किया गया।

*मंत्री श्री योगेन्द्र प्रसाद ने स्वयं किया स्वच्छता श्रमदान*

कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री प्रसाद ने स्वयं स्वच्छता श्रमदान में भाग लिया तथा कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की। उनके साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी श्रमदान कर स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की।

*“एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधारोपण स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

“एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधारोपण स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जोड़ते हुए कार्यक्रम में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। मंत्री श्री योगेंद्र प्रसाद एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण कर लोगों को हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।इसके साथ ही गुब्बारे उड़ाकर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता के संदेश को प्रतीकात्मक रूप से प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता शपथ, सेल्फी प्वाइंट एवं अन्य जन-जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया गया।

पेयजल एवं स्वच्छता सचिव श्री अबु इमरान ने स्वच्छता को निरंतर जन-अभियान के रूप में आगे बढ़ाने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन (SLWM) को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
कहा कि स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ समुदाय की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने स्तर पर स्वच्छता बनाए रखने, कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग को कम करने की अपील की।

मिशन निदेशक SBM-G श्रीमती रंजीता हेम्ब्रम ने दिया जनभागीदारी एवं व्यवहार परिवर्तन का संदेश कार्यक्रम में मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), श्रीमती रंजीता हेम्ब्रम ने स्वच्छता ही सेवा अभियान को केवल एक कार्यक्रम न मानकर इसे निरंतर जनभागीदारी एवं व्यवहार परिवर्तन का अभियान बनाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में संयुक्त सचिव श्री शशिंद्र बड़ाइक, नामकुम प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO), UNICEF के WASH Expert श्री कुमार प्रेमचंद सहित विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Posts

नई दिल्ली में प्रशासनिक समन्वय को मिलेगी नई धार! झारखंड भवन में रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल और MHA CSO की अहम बैठक
Jharkhand

नई दिल्ली में प्रशासनिक समन्वय को मिलेगी नई धार! झारखंड भवन में रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल और MHA CSO की अहम बैठक

October 1, 2026
“स्थानीय खाना, प्रोटीन खाना”! गढ़वा ICDS में सजा पौष्टिक व्यंजनों का संसार; पोषण माह पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने दिखाया हुनर
Jharkhand

“स्थानीय खाना, प्रोटीन खाना”! गढ़वा ICDS में सजा पौष्टिक व्यंजनों का संसार; पोषण माह पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने दिखाया हुनर

October 1, 2026
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अनोखी मिसाल! गढ़वा में DC पशुपति नाथ मिश्रा ने खुद उठाई झाड़ू; ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधरोपण
Jharkhand

स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की अनोखी मिसाल! गढ़वा में DC पशुपति नाथ मिश्रा ने खुद उठाई झाड़ू; ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधरोपण

October 1, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • नई दिल्ली में प्रशासनिक समन्वय को मिलेगी नई धार! झारखंड भवन में रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल और MHA CSO की अहम बैठक
  • स्वच्छता को बनाना होगा दैनिक व्यवहार! नामकुम में मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने खुद उठाया झाड़ू; बांटे कपड़े के थैले, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत किया पौधरोपण
  • “स्थानीय खाना, प्रोटीन खाना”! गढ़वा ICDS में सजा पौष्टिक व्यंजनों का संसार; पोषण माह पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं ने दिखाया हुनर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.