*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन की पूजनीय माता दिवंगत रूपी सोरेन जी के संस्कार भोज में सम्मिलित होने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या आगंतुक उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं एक-एक कर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं ताकि दूर-दराज से आने वाले किसी भी आगंतुक को कोई असुविधा न हो। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन नेमरा पहुंचे मेहमानों से मुलाकात कर उनका अभिवादन एवं स्नेह स्वीकार करते हुए दुःख की इस घड़ी में साथ खड़े होने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।*











