Tuesday, October 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

खेलगांव में तीरंदाजी के महाकुंभ का भव्य समापन; सीएम हेमंत सोरेन ने CISF और ITBP के चैंपियनों को नवाजा, ओलिंपियन अंकिता भकत भी हुईं सम्मानित

15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री; खिलाड़ियों के अनुशासन और खेल भावना की की खुलकर तारीफ

October 26, 2026
in Jharkhand, Top News
खेलगांव में तीरंदाजी के महाकुंभ का भव्य समापन; सीएम हेमंत सोरेन ने CISF और ITBP के चैंपियनों को नवाजा, ओलिंपियन अंकिता भकत भी हुईं सम्मानित
Share on FacebookShare on Twitter

⬤ 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।
=========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पुलिस टीमों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण एवं खेल भावना की सराहना की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है, जो राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों से निरंतर अभ्यास, मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने टाटा आर्चरी एकेडमी की तीरंदाज अंकिता भकत को भी सम्मानित किया। अंकिता भकत के नेतृत्व में भारतीय तीरंदाजी टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। मुख्यमंत्री ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए अन्य खिलाड़ियों को भी उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों का विवरण इस प्रकार है:

  • महिला वर्ग

– प्रथम स्थान: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) — 37 अंक।
– द्वितीय स्थान: उत्तर प्रदेश पुलिस — 34 अंक।
– संयुक्त तृतीय स्थान: असम राइफल्स एवं सीमा सुरक्षा बल (BSF) — 23 अंक।

  • पुरुष वर्ग

– प्रथम स्थान: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) — 53 अंक।
– द्वितीय स्थान: उत्तर प्रदेश पुलिस — 22 अंक।
– तृतीय स्थान: राजस्थान पुलिस — 21 अंक।

मुख्यमंत्री ने विजेता एवं उपविजेता टीमों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खेल न केवल जीत और हार तक सीमित हैं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, टीम भावना एवं आत्मविश्वास को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और राज्य का गौरव बढ़ाएंगे। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को भी शुभकामनाएं दीं।

इस समारोह में मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव श्रीमती वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्रा, अखिल भारतीय पुलिस खेल नियंत्रण बोर्ड (AIPSCB) की प्रतिनिधि श्रीमती मीणा भारती (भा.पु.से.), अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती प्रिया दुबे एवं अपर पुलिस महानिदेशक श्री मनोज कौशिक सहित बोर्ड के अन्य पदाधिकारी, वरीय पुलिस पदाधिकारी, गणमान्य अतिथिगण, आयोजन समिति के सदस्य तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली विभिन्न पुलिस टीमों के खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related Posts

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले CPI(ML) राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य; दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अर्धांगिनी स्व० रूपी सोरेन के निधन पर जताई गहरी शोक संवेदना
Jharkhand

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले CPI(ML) राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य; दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अर्धांगिनी स्व० रूपी सोरेन के निधन पर जताई गहरी शोक संवेदना

October 26, 2026
देश के महाअभियान का गढ़वा में शंखनाद! जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर शुरू हुआ चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण, डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने दिए त्रुटिरहित आंकड़ों के निर्देश
Jharkhand

देश के महाअभियान का गढ़वा में शंखनाद! जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर शुरू हुआ चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण, डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने दिए त्रुटिरहित आंकड़ों के निर्देश

October 26, 2026
गढ़वा के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी! प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत करीब 30 हजार विद्यार्थियों की सूची मंजूर, डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश
Jharkhand

गढ़वा के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी! प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत करीब 30 हजार विद्यार्थियों की सूची मंजूर, डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश

October 26, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले CPI(ML) राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य; दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अर्धांगिनी स्व० रूपी सोरेन के निधन पर जताई गहरी शोक संवेदना
  • खेलगांव में तीरंदाजी के महाकुंभ का भव्य समापन; सीएम हेमंत सोरेन ने CISF और ITBP के चैंपियनों को नवाजा, ओलिंपियन अंकिता भकत भी हुईं सम्मानित
  • देश के महाअभियान का गढ़वा में शंखनाद! जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर शुरू हुआ चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण, डीसी पशुपतिनाथ मिश्रा ने दिए त्रुटिरहित आंकड़ों के निर्देश

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.