*◆ खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने किया विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण*
*◆ खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने एवं खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के साथ व्यवसाय संचालित करने का दिया निदेश*
आगामी त्योहार को देखते हुए उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सह अभिहित अधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आज दिनांक- 02.11.2026 को मेराल स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया।
इस क्रम में जायसवाल, स्वीट्स अर्पित स्वीट्स, मिनी जनरल स्टोर, राधेश्याम मेहता जनरल स्टोर, बादल लाइन होटल, अजीत कुमार होटल, रामनाथ दास किराना स्टोर, गयासुद्दीन अंसारी किराना स्टोर आदि की जाँच की गई।

उक्त जांच अभियान के दौरान डंडई रोड स्थित जयसवाल स्वीट्स, अर्पित स्वीट्स, मिनी जनरल स्टोर, रामनाथ दास किराना स्टोर एवं गयासुद्दीन अंसारी किराना स्टोर, अजित कुमार का होटल, बादल लाइन होटल आदि का निरीक्षण किया गया एवं उक्त प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों का सैंपल जांच हेतु लिया गया एवं साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया। जाँच हेतु लिए गये उक्त सारे नमूनों को राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम, रांची भेजा जायेगा एवं अग्रेतर कार्रवाई जांच प्रतिवेदन के आधार पर की जाएगी।
बिना लाइसेंस के कारोबार चलाने वाले प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस दिया गया। साथ ही खाद्य कारोबारकरताओं को खाद्य सुरक्षा के मानक के अनुसार काम करने हेतु निर्देशित किया गया। सभी प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, *FSSAI मानक* वाले खाद्य योजक पदार्थों का प्रयोग करने एवं केवल FSSAI द्वारा प्रमाणित रंगों का ही प्रयोग करने और अनावश्यक रंगों के इस्तेमाल से परहेज करने का निर्देश दिया गया। साथ ही निरीक्षण के दौरान सभी कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम तथा इसके अंतर्गत लागू विनियमों का अनिवार्य रूप से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए इस तरह का अभियान पूरे जिले में लगातार चलता रहेगा। उक्त मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दीपश्री, किरण हेमब्रम, अनिरुद्ध रॉय एवं रोहित कुमार मौजूद थें।










