Tuesday, November 3, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

वोटर लिस्ट को शत-प्रतिशत शुद्ध बनाने की कवायद! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, 4 नवंबर को होगी बीएलओ, बीएलए-2 और चुनाव पाठशाला की 5वीं बैठक

सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित होगी प्रपत्र-2 के सत्यापन में पेंडिंग मतदाताओं की सूची; 'कोई योग्य छूटे न, कोई अयोग्य जुड़े न' के संकल्प पर काम तेज

November 2, 2026
in Jharkhand, Top News
वोटर लिस्ट को शत-प्रतिशत शुद्ध बनाने की कवायद! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, 4 नवंबर को होगी बीएलओ, बीएलए-2 और चुनाव पाठशाला की 5वीं बैठक
Share on FacebookShare on Twitter
  • *◆ जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त की अध्यक्षता में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बैठक का आयोजन*
  • *◆ जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर BLO, BLA2 की पाँचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला की पाँचवीं बैठक की दी जानकारी*

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR) अभियान के तहत गढ़वा जिला प्रशासन मतदाता सूची को पूर्णतः शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है।

इसी क्रम में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, 2026 के तहत् सभी पुनरीक्षण संबंधित गतिविधियों के संदर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त, पशुपति नाथ मिश्रा की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिनांक 04.11.2026 को आयोजित किए जाने वाले BLO, BLA-2 की बैठक एवं चुनाव पाठशाला के आयोजन के संबंध में जानकारी साझा की गई। उन्होंने बताया कि दिनांक 04.11.2026 को राज्य के सभी मतदान केन्द्रों पर BLO BLA-2 की पाँचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला की पाँचवीं बैठक आयोजित की जाएगी। उक्त तिथि को सभी मतदान केन्द्रों पर प्रपत्र-2 में अंकित, नोटिस एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण नहीं करने वाले मतदाताओं की नामवार सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

प्रकाशित सूची को BLO-BLA-2 की पाँचवीं बैठक एवं चुनाव पाठशाला की पाँचवीं बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों एवं आम नागरिकों के समक्ष पढ़कर सुनाया जाएगा। इस दौरान उपस्थित BLA-2 एवं आम नागरिकों से संबंधित मतदाताओं के संबंध में आवश्यक जानकारी, सुझाव एवं आपत्तियाँ प्राप्त की जाएँगी, ताकि किसी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से छूटने की संभावना न रहे एवं कोई अपात्र अथवा विदेशी नागरिक इसमें शामिल न हो पाए।

इस सन्दर्भ में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/सभी अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, गढ़वा जिला को निदेशित किया गया कि अपने-अपने प्रशासनिक क्षेत्रों में उपरोक्त निर्धारित तिथियों को सभी मतदान केन्द्रों पर बी०एल०ओ० एवं संबंधित BLA-2 की बैठक आयोजित कराने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई ससमय सुनिश्चित करायेंगे। साथ ही उक्त निर्धारित तिथियों को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर चुनाव पाठशाला का भी बैठक आहूत कराएँगे।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही, अद्यतन और त्रुटिरहित रूप से दर्ज करना है, ताकि आगामी चुनावों के लिए पूरी तरह शुद्ध, पारदर्शी और विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके।

Related Posts

गढ़वा के गृह रक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट! नव-नामांकन की प्रखंडवार आवेदन सूची हुई जारी, 10 नवंबर तक दर्ज कराएं अपनी दावा-आपत्ति
Jharkhand

गढ़वा के गृह रक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट! नव-नामांकन की प्रखंडवार आवेदन सूची हुई जारी, 10 नवंबर तक दर्ज कराएं अपनी दावा-आपत्ति

November 3, 2026
संक्रामक और पशुजनित बीमारियों पर अब कड़ा प्रहार! गढ़वा में ‘वन हेल्थ’ और ‘DJORT’ के गठन को हरी झंडी, चार विशेष टीमों के जिम्मे होगी सुरक्षा
Jharkhand

संक्रामक और पशुजनित बीमारियों पर अब कड़ा प्रहार! गढ़वा में ‘वन हेल्थ’ और ‘DJORT’ के गठन को हरी झंडी, चार विशेष टीमों के जिम्मे होगी सुरक्षा

November 2, 2026
त्योहारी सीजन में गढ़वा प्रशासन का बड़ा एक्शन! मेराल में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, मिठाई और किराना दुकानों से लिए गए सैंपल
Jharkhand

त्योहारी सीजन में गढ़वा प्रशासन का बड़ा एक्शन! मेराल में खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, मिठाई और किराना दुकानों से लिए गए सैंपल

November 2, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा के गृह रक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट! नव-नामांकन की प्रखंडवार आवेदन सूची हुई जारी, 10 नवंबर तक दर्ज कराएं अपनी दावा-आपत्ति
  • वोटर लिस्ट को शत-प्रतिशत शुद्ध बनाने की कवायद! गढ़वा डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, 4 नवंबर को होगी बीएलओ, बीएलए-2 और चुनाव पाठशाला की 5वीं बैठक
  • संक्रामक और पशुजनित बीमारियों पर अब कड़ा प्रहार! गढ़वा में ‘वन हेल्थ’ और ‘DJORT’ के गठन को हरी झंडी, चार विशेष टीमों के जिम्मे होगी सुरक्षा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.