Wednesday, November 4, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

खटारा और 15 साल पुराने सरकारी वाहनों पर चलेगा स्क्रैपिंग का चाबुक! परिवहन सचिव राजीव रंजन ने RVSF प्रक्रिया को लेकर दिए कड़े निर्देश

प्रोजेक्ट भवन में राज्यस्तरीय नोडल अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक; MSTC व GeM पोर्टल के जरिए नीलामी और पारदर्शी निस्तारण से पर्यावरण संरक्षण संग बढ़ेगा सरकारी राजस्व

November 4, 2026
in Jharkhand, Top News
खटारा और 15 साल पुराने सरकारी वाहनों पर चलेगा स्क्रैपिंग का चाबुक! परिवहन सचिव राजीव रंजन ने RVSF प्रक्रिया को लेकर दिए कड़े निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
  • *15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (RVSF) के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण*
  • *परिवहन सचिव श्री राजीव रंजन ने राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक*
  • *इस पहल से राज्य में पुराने एवं अनुपयोगी सरकारी वाहनों के व्यवस्थित निस्तारण के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, संसाधनों के बेहतर प्रबंधन एवं सुशासन को मिलेगा बढ़ावा*

_________________श्री राजीव रंजन , सचिव ,परिवहन विभाग

*=================*

*रांची :- परिवहन सचिव श्री राजीव रंजन ने कहा कि राज्य में सरकारी वाहनों की स्क्रैपिंग एवं निस्तारण की प्रक्रिया भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए सभी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए एक व्यवस्थित एवं पारदर्शी व्यवस्था विकसित करना आवश्यक है। इस प्रक्रिया में सबसे महत्वपूर्ण विषय यह निर्धारित करना है कि किन वाहनों को स्क्रैपिंग की श्रेणी में रखा जाना है। विशेषकर पुलिस विभाग के थानों में दुर्घटनाग्रस्त एवं लंबे समय से अनुपयोगी पड़े वाहनों सहित अन्य विभागों के ऐसे वाहन, जो मरम्मत योग्य नहीं हैं अथवा जिनका उपयोग व्यावहारिक रूप से संभव नहीं रह गया है, उनके निस्तारण के लिए निर्धारित प्रक्रिया का अनुपालन किया जाना आवश्यक है। सचिव श्री राजीव रंजन बुधवार को राज्य में 15 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों के व्यवस्थित एवं पारदर्शी निस्तारण हेतु प्रोजेक्ट भवन, रांची स्थित प्रथम तल सभागार में राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे ।*


सचिव ने स्पष्ट किया कि सरकारी वाहनों की स्क्रैपिंग केवल पुराने वाहनों को हटाने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह संसाधनों के बेहतर उपयोग, पर्यावरण संरक्षण, पारदर्शिता तथा सरकारी राजस्व में वृद्धि से भी जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत वाहन स्क्रैपिंग से संबंधित वित्तीय एवं राजस्व संबंधी प्रावधानों का भी लाभ संबंधित विभागों को प्राप्त होगा। साथ ही, स्क्रैपिंग के उपरांत परिवहन विभाग के माध्यम से देय कर की राशि भी सरकारी राजकोष में जमा होगी।

उन्होंने सभी विभागीय नोडल पदाधिकारियों से कहा किया कि वे इस प्रक्रिया को गंभीरता से समझें तथा अपने-अपने विभागों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रक्रिया के किसी भी चरण में यदि कोई संदेह अथवा तकनीकी समस्या उत्पन्न होती है, तो परिवहन विभाग से परामर्श प्राप्त किया जा सकता है।

बैठक में MSTC एवं RVSF के प्रतिनिधियों द्वारा सरकारी वाहनों की स्क्रैपिंग की संपूर्ण प्रक्रिया का विस्तृत एवं चरणबद्ध (Step-by-Step) प्रस्तुतीकरण किया गया। MSTC एवं GeM पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण, संबंधित वाहन का विवरण अपलोड करने, नीलामी एवं RVSF के माध्यम से वाहन स्क्रैपिंग कराने सहित पूरी प्रक्रिया की जानकारी उपस्थित पदाधिकारियों को दी गई। साथ ही, स्क्रैपिंग से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों, विभागीय जिम्मेदारियों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया गया।

बैठक में विभिन्न विभागों के नामित नोडल पदाधिकारियों के साथ MSTC, GeM एवं पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा (RVSF) से संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Related Posts

झारखण्ड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों की मौज! यूनियन बैंक के साथ सरकार का ऐतिहासिक समझौता, अब मिलेंगे ताबड़तोड़ प्रीमियम फायदे
Jharkhand

झारखण्ड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों की मौज! यूनियन बैंक के साथ सरकार का ऐतिहासिक समझौता, अब मिलेंगे ताबड़तोड़ प्रीमियम फायदे

November 4, 2026
झारखंड में बदलेगी शिक्षा व्यवस्था! मातृभाषा के साथ स्कूलों में होगी स्पोकन इंग्लिश और हॉकी की ट्रेनिंग, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए कड़े निर्देश
Jharkhand

झारखंड में बदलेगी शिक्षा व्यवस्था! मातृभाषा के साथ स्कूलों में होगी स्पोकन इंग्लिश और हॉकी की ट्रेनिंग, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए कड़े निर्देश

November 4, 2026
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर गढ़वा डीसी का कड़ा रुख! समीक्षा बैठक से गायब मेराल और भंडरिया के MOIC से स्पष्टीकरण, पुअर परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी
Jharkhand

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर गढ़वा डीसी का कड़ा रुख! समीक्षा बैठक से गायब मेराल और भंडरिया के MOIC से स्पष्टीकरण, पुअर परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी

November 4, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • झारखण्ड के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों की मौज! यूनियन बैंक के साथ सरकार का ऐतिहासिक समझौता, अब मिलेंगे ताबड़तोड़ प्रीमियम फायदे
  • झारखंड में बदलेगी शिक्षा व्यवस्था! मातृभाषा के साथ स्कूलों में होगी स्पोकन इंग्लिश और हॉकी की ट्रेनिंग, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए कड़े निर्देश
  • स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर गढ़वा डीसी का कड़ा रुख! समीक्षा बैठक से गायब मेराल और भंडरिया के MOIC से स्पष्टीकरण, पुअर परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.