Wednesday, November 18, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

चिनियां में विकास की बहार और पक्के आशियानों की सौगात! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत अबुआ आवास के गृह प्रवेश और स्वच्छता अभियानों से गूंजा गढ़वा

उपायुक्त के मार्गदर्शन में चिनियां और बिलैतीखैर में सड़क शिलान्यास व पौधारोपण; स्कूलों में डॉक्यूमेंट्री फिल्म और प्रतियोगिताओं के जरिए बच्चों ने जानी झारखंड की वीर गाथा

November 18, 2026
in Jharkhand, Top News
चिनियां में विकास की बहार और पक्के आशियानों की सौगात! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत अबुआ आवास के गृह प्रवेश और स्वच्छता अभियानों से गूंजा गढ़वा
Share on FacebookShare on Twitter
  • *झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत चिनियां में विकास कार्यों को मिली गति, दो लाभुक परिवारों ने किया अबुआ आवास में गृह प्रवेश*
  • *वीबी-जी राम जी योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, छठ घाट पर चला स्वच्छता अभियान; ग्रामीणों ने लिया स्वच्छता एवं नशामुक्ति का संकल्प*
  • *विद्यालयों में पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता के साथ डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को बताई गई झारखंड के इतिहास और वीर सपूतों की गौरवगाथा*
    **************************************

गढ़वा। झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा (15 से 28 नवंबर 2026) के अवसर पर जिले में विकास, जन-जागरूकता, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रखंड चिनियां में ग्रामीण विकास विभाग के तत्वावधान में अबुआ आवास योजना के लाभुकों का गृह प्रवेश, फलदार पौधारोपण, वीबी-जी राम जी योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास, स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति शपथ एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

*अबुआ आवास योजना के तहत दो परिवारों ने किया नए घर में गृह प्रवेश*

प्रखंड चिनियां अंतर्गत ग्राम पंचायत चिनियां के ग्राम चिरका में उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रेमलता मुर्मू की उपस्थिति में अबुआ आवास योजना के तहत नवनिर्मित आवासों का गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लाभुक श्रीमती बिन्दु देवी एवं श्रीमती ललिता देवी ने अपने नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर दोनों लाभुक परिवारों के आवास परिसर में फलदार पौधों का रोपण भी किया गया।

गृह प्रवेश कार्यक्रम के माध्यम से लाभुक परिवारों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने के साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिवेश को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर परिवारों में विशेष उत्साह एवं प्रसन्नता का माहौल रहा।

*वीबी-जी राम जी योजना के तहत सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास*

इसके पश्चात ग्राम पंचायत बिलैतीखैर के ग्राम बिलैतीखैर में वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत तीन मुहान से ब्रह्मदेव सिंह के घर तक जीएसबी पथ निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। इस सड़क के निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा गांव की संपर्क व्यवस्था और आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी।

*छठ घाट पर चला स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प*

स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत ग्राम बिलैतीखैर स्थित छठ घाट पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई। साथ ही उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थलों, जलाशयों एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा स्वयं नशे से दूर रहकर समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें।

*विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रति जागरूकता को लेकर निकाली गई रैली*

इसके उपरांत ग्राम बिलैतीखैर में विकसित भारत-जी राम जी योजना के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को योजना के उद्देश्यों, ग्रामीण विकास में इसकी भूमिका एवं उपलब्ध अवसरों के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जनभागीदारी बढ़ाना तथा विकास योजनाओं के प्रति लोगों की समझ और सहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

उक्त कार्यक्रमों के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सुबोध कुमार,परियोजना पदाधिकारी, सहायक परियोजना पदाधिकारी, डीआरडीए सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

*विद्यालयों में रचनात्मक गतिविधियों के साथ विद्यार्थियों को बताई गई झारखंड की गौरवगाथा*

इधर, झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा जिले के सभी विद्यालयों में ‘झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह : विरासत, प्रगति और आकांक्षाओं का उत्सव’ के तहत विभिन्न शैक्षणिक, रचनात्मक एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को झारखंड के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, वीर सपूतों के अदम्य साहस, महापुरुषों के योगदान एवं राज्य आंदोलन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से परिचित कराया गया।

इस क्रम में विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक जनजातीय कला एवं राज्य की गौरवशाली विरासत को रंगों के माध्यम से उकेरा। वहीं निबंध प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने झारखंड के इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों, वीर सपूतों एवं राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार अभिव्यक्त किए।

इसके अतिरिक्त विद्यालयों में विद्यार्थियों को राज्य के विकास एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूक करने हेतु शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। शिक्षकों द्वारा डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को झारखंड राज्य के गठन के ऐतिहासिक संघर्ष, राज्य आंदोलन, वीरता की गौरवगाथा तथा राज्य के महान विभूतियों एवं आंदोलनकारियों के योगदान की जानकारी दी गई। फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को झारखंड के इतिहास के महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया गया, जिससे उनमें अपनी मातृभूमि, सांस्कृतिक विरासत एवं ऐतिहासिक पहचान के प्रति गौरव की भावना विकसित हो सके।

 

Related Posts

किशोरी सशक्तीकरण से लेकर हरित झारखंड के संकल्प तक! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत गूंजा राज्यभर में विकास और जन-कल्याण का संदेश
Jharkhand

किशोरी सशक्तीकरण से लेकर हरित झारखंड के संकल्प तक! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत गूंजा राज्यभर में विकास और जन-कल्याण का संदेश

November 18, 2026
झारखंड विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ का भव्य आगाज! प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया समारोह में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण
Jharkhand

झारखंड विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ का भव्य आगाज! प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया समारोह में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण

November 18, 2026
दिल्ली के ट्रेड फेयर में छाया रांची स्मार्ट सिटी का फ्यूचरिस्टिक मॉडल! 469 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी राजधानी की सूरत
Jharkhand

दिल्ली के ट्रेड फेयर में छाया रांची स्मार्ट सिटी का फ्यूचरिस्टिक मॉडल! 469 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी राजधानी की सूरत

November 18, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • किशोरी सशक्तीकरण से लेकर हरित झारखंड के संकल्प तक! स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत गूंजा राज्यभर में विकास और जन-कल्याण का संदेश
  • झारखंड विधानसभा की 26वीं वर्षगांठ का भव्य आगाज! प्रभारी सचिव रंजीत कुमार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया समारोह में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण
  • दिल्ली के ट्रेड फेयर में छाया रांची स्मार्ट सिटी का फ्यूचरिस्टिक मॉडल! 469 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी राजधानी की सूरत

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.