Saturday, June 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

नरोदा नरसंहार मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व मंत्री माया कोडनानी समेत 69 आरोपी बरी

April 20, 2023
in National
maya kodnani
Share on FacebookShare on Twitter

Naroda Massacre : नरोदा ग्राम हिंसा में पूर्व मंत्री माया कोडनानी (Maya Kodnani), बाबू बजरंगी, जयदीप पटेल समेत 69 आरोपी बरी हो गए हैं। गुजरात (Gujarat) की स्पेशल कोर्ट ने इस मामले में गुरुवार (20 अप्रैल) को फैसला सुनाया। इस हत्याकांड में 11 लोगों की मौत हुई थी। 27 फरवरी 2002 को अयोध्या से लौट रही साबरमती एक्सप्रेस के डिब्बे में पेट्रोल डालकर गुजरात के गोधरा में कई लोगों को जिंदा जला दिया गया था।

इसके जवाब में, 28 फरवरी 2002 को गुजरात बंद की घोषणा की गई थी। इस बीच, अहमदाबाद शहर सहित पूरे गुजरात में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे थे। इन दंगों में 28 फरवरी को नरोदा गांव के अंदर और बाहर कथित तौर पर 11 लोगों को जिंदा जला दिया गया था।

कुल 86 आरोपियों में 18 की हुई मौत

इस मामले के आरोपियों में बीजेपी की पूर्व विधायक माया कोडनानी और बजरंग दल के नेता बाबू बजरंगी समेत कुल 86 आरोपी थे, लेकिन उनमें से 18 लोगों की सुनवाई के दौरान मौत हो गई। गोधरा में ट्रेन आगजनी की घटना में अयोध्या से लौट रहे 58 यात्रियों की मौत के एक दिन बाद 28 फरवरी 2002 को अहमदाबाद शहर के नरोदा ग्राम इलाके में दंगे हुए थे।

2017 में अमित शाह अदालत में हुए थे पेश

इसे मामले में गृह मंत्री अमित शाह 2017 में कोडनानी के बचाव पक्ष के गवाह के रूप में अदालत में पेश हुए थे। कोडनानी 2002 में तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार में मंत्री थीं। कोडनानी को नरोदा पाटिया दंगों के मामले में भी दोषी ठहराया गया था जिसमें 97 लोगों की हत्या कर दी गई थी और उन्हें 28 साल की सजा सुनाई गई थी। बाद में उन्हें गुजरात हाई कोर्ट ने राहत दे दी थी।

इन धाराओं के तहत चल रहा था केस

नरोदा ग्राम मामले में आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 143 (गैरकानूनी जमावड़ा), 147 (दंगा), 148 (घातक हथियारों से लैस होकर दंगा करना), 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत मुकदमा चल रहा था।

Related Posts

“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’
National

“जब तक धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तब तक रुकेगा नहीं आंदोलन!”— अमेरिका से लौटते ही जंतर-मंतर पर गरजे CJP प्रमुख अभिजीत दिपके; पहनाया ‘कॉकरोच मास्क’

June 7, 2026
देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश
National

देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा NEET-UG 2026 रद्द: पेपर लीक के दावों ने हिलाया सिस्टम, अब CBI करेगी ‘खेल’ का पर्दाफाश

May 12, 2026
अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को गिरफ्तार किया – तेल भंडारों पर कब्जे का ऐलान!
National

अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को गिरफ्तार किया – तेल भंडारों पर कब्जे का ऐलान!

January 4, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • रंका मोड़–कचहरी रोड पर रेंगने वाले ट्रैफिक से 30 जून तक मिलेगी मुक्ति, गढ़वा DC की दोटूक— “डेडलाइन चूकी तो खैर नहीं!”
  • आधी रात को अचानक सदर अस्पताल पहुंचे गढ़वा DC, राउंड पर खुद गायब मिलीं लेडी डॉक्टर! उपायुक्त का भयंकर गुस्सा— “अगले आदेश तक रोकें वेतन, नौकरी है या मज़ाक?”
  • फरियादियों की सिसकियां सुन पिघले गढ़वा DC, चुनावी ड्यूटी में जान गंवाने वाले शिक्षक के परिवार को अनुकंपा पर नौकरी का आदेश! हक मारने वाले अफसरों को दी सख्त चेतावनी

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.