Thursday, February 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

रिटायर्ड बैंक अफसर को पहली मुलाकात में ही 20 साल छोटी एक महिला से हो गया प्यार, फिर लुटेरी दुल्हन ने ठग लिये 80 लाख

April 23, 2023
in National
loot
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक रिटायर्ड बैंक अफसर से ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। बुजुर्ग का रिटायरमेंट से पहले तलाक हो गया था। वह अकेला महसूस कर रहे थे, लिहाजा उनसे 20 साल छोटी एक महिला उनके संपर्क में आई।वह पहली ही मुलाकात में महिला को दिल दे बैठे। मुलाकातें बढ़ती गईं और फिर बात शादी तक पहुंच गई। इस दौरान बुजुर्ग महिला को कई किश्तों में 80 लाख रुपये दे चुके थे। महिला ने कभी प्लॉट खरीदने तो कभी घर बनाने के नाम पर यह रकम ली थी। जब शादी का दिन आया, तो महिला अपना फोन बंद कर फरार हो गई। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला की तलाश जारी है।

अकेलापन महसूस होने की वजह से बुजुर्ग ने शादी करने का बनाया था मन

मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून के पटेल नगर निवासी 63 वर्षीय सुंदर प्रकाश (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह सितंबर 2021 में बैंक से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट से पहले उनका पत्नी से तलाक हो गया था। अकेलापन महसूस होने की वजह से उन्होंने शादी करने का मन बनाया। इसके लिए उन्होंने एक विज्ञापन दिया, जिसे देखकर प्रीति नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया। उसने अपनी उम्र 43 साल बताई। प्रीति ने खुद को तलाकशुदा बताया और कहा कि वह प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त का काम करती है।दोनों की पहली मुलाकात दिसंबर 2021 में प्ैठज् के पास स्थित एक मॉल में हुई थी। इस मुलाकात में ही उन्होंने शादी तक की बात तय कर ली।

महिला ने ठग लिये 80 लाख रुपए

सुंदर प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उनकी फिर रोज बातें होने लगीं। प्रीति ने प्लॉट खरीदने के लिए उनसे 20 लाख रुपये मांगे। 3-4-दिनों में उसने यह रकम वापस भी कर दी, जिससे उनका उसके प्रति भरोसा बढ़ गया।कुछ दिनों बाद ही प्रीति ने कुछ और पैसों की मांग की। सुंदर प्रकाश भरोसे के चलते उसे पैसे देते रहे। दिसंबर 2021 से मई 2022 तक उन्होंने प्रीति के अकाउंट में कुल 70 लाख रुपये जमा करा दिए। बुजुर्ग ने बताया कि वह जब भी उसका पता पूछते, तो प्रीति कभी उन्हें अपना घर कैनाल रोड तो कभी जाखन में बताती थी। जब उसने 10 लाख रुपये की और मांग की, तो उन्होंने मना कर दिया। मगर, उसकी बातों में आकर 10 लाख रुपये और दे दिए।

शादी के लिए मंदिर पहुंचे बुजुर्ग शाम तक महिला का करता रहा इंतजार

सुंदर प्रकाश ने बताया कि उन्होंने प्रीति के कहने पर एक फ्लैट भी खरीद लिया था, जहां शादी के बाद वह रहने वाले थे। 5 अक्टूबर 2022 की तारीख मंदिर में शादी के लिए तय हुई। सुंदर प्रकाश ने बताया कि उन्होंने सभी इंतजाम कर लिए थे और वह शादी के लिए मंदिर पहुंच गए, लेकिन प्रीति शाम तक भी नहीं पहुंची। उसने फोन नहीं उठाया और उसी शाम अपना फोन बंद कर लिया। तब उन्हें खुद के साथ ठगी का अहसास हुआ।

महिला की तलाश में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि सुंदर प्रकाश पुलिस तक बात नहीं पहुंचाना चाहते थे। वह चाहते थे कि प्रीति उनके पैसे लौटा दे और बात बाहर ही रफा दफा हो जाए, लेकिन उसने रकम नहीं लौटाई। जिसके बाद बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर सूर्यभूषण नेगी ने इस बारे में जानकारी दी कि पीड़ित सुंदर प्रकाश की शिकायत पर प्रीति नाम की महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

Related Posts

अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को गिरफ्तार किया – तेल भंडारों पर कब्जे का ऐलान!
National

अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को गिरफ्तार किया – तेल भंडारों पर कब्जे का ऐलान!

January 4, 2026
इंडिगो का बड़ा ऐलान: 3-5 दिसंबर के बवाल में फंसे यात्रियों को 10,000 का वाउचर, लेकिन “गंभीर रूप से प्रभावित” कौन? अभी तक रहस्य!
National

इंडिगो का बड़ा ऐलान: 3-5 दिसंबर के बवाल में फंसे यात्रियों को 10,000 का वाउचर, लेकिन “गंभीर रूप से प्रभावित” कौन? अभी तक रहस्य!

December 11, 2025
ट्रंप का भारत-पाक युद्ध पर झूठा दावा: ‘मेरी धमकी से रुका था मई 2025 का संघर्ष’, मोदी-शरीफ की तारीफ, लेकिन भारत ने किया खारिज!
National

ट्रंप का भारत-पाक युद्ध पर झूठा दावा: ‘मेरी धमकी से रुका था मई 2025 का संघर्ष’, मोदी-शरीफ की तारीफ, लेकिन भारत ने किया खारिज!

October 29, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
  • हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
  • गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.