रांची : आजसू पार्टी ने रविवार को रांची के ऐतिहासिक मोराबादी मैदान के बापू वाटिका के समीप राज्य स्तरीय सामाजिक न्याय मार्च निकाला। इसमें कई जिला के प्रदेश अध्यक्ष विधायक कार्यकर्ता मौजूद थे। हजारों की संख्या में आजसू के कार्यकर्ता रैली को सफल बनाया। इस दौरान सरकार के खिलाफ और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर घेरा।
बतातें चलें कि सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा विभिन्न मांगों को लेकर आजसू के हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो और तमाम विधायक, नेता, कार्यकर्ता बापू वाटिका से मोराबादी से पैदल चलकर हरमू मैदान पहुंचे। इस दौरान सरकार की नाकामियों तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल किया। वहीं नियोजन नीति को लेकर 1932 खतियान, सरना धर्म कोड को लागू करने की मांग की।










