सरायकेला खरसावां : सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत छोटा गम्हरिया में टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स द्वारा सीएसआर फंड से निर्मित अत्याधुनिक बहुउद्देशीय सामुदायिक भवन का बुधवार को झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन ने उद्घाटन किया।
विकास को मिलेगी गति- चंपई सोरेन
एक करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक सामुदायिक भवन की चाभी छोटा गम्हरिया पंचायत के मुखिया निरोला सरदार, ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो को मंत्री चंपाई सोरेन ने सौंपा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि टाटा कमांड एरिया के तर्ज पर गम्हरिया और आसपास क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में भी विकास को गति प्रदान की जाएगी।
टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट सहित ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री चंपाई सोरेन के साथ टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट चाणक्य चौधरी, टाटा लॉन्ग प्रोडक्ट के एमडी आशीष अनुपम, सरायकेला डीडीसी प्रवीण गागराई, एडीसी सुबोध कुमार के अलावा अन्य प्रशासनिक अधिकारी और टाटा स्टील के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।









