Thursday, February 19, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला, रूस का यूक्रेन पर आरोप, जानिए जेलेंस्की ने क्या दिया जवाब?

May 3, 2023
in National
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन से हमला किया गया। इस हमले में पुतिन बाल-बाल बच गये। उन्हें कोई नुकसान नहीं हुआ है। वे पूरी तरह से सुरक्षित हैं। वहीं हमले के बाद रूस ने यूक्रेन पर राष्ट्रपति पुतिन की हत्या की साचिश रचने का आरोप लगाया।

रूस ने आतंकवादी हमला करार दिया

रूस ने बुधवार को बयान जारी कर कहा कि पुतिन की हत्या के प्रयास में क्रेमलिन पर कल रात दो ड्रोन से हमले किए गए। रूस ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है। रूस का कहना है कि उन्होंने यूक्रेन की ओर से किए गए दो ड्रोन को मार गिराया है। क्रेमलिन का कहना है कि नौ मई को विक्ट्री डे परेड से पहले हमले की कोशिश की गई है। पुतिन पर ड्रोन से हमले की कोशिश हुई। लेकिन पुतिन को इसमें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हमें जवाबी कार्रवाई का अधिकार है। ड्रोन हमले के बावजूद नौ मई को होने वाली विक्ट्री डे परेड तय समय पर होगी।

आवास में बने बंकर से ही काम करेंगे राष्ट्रपति पुतिन

क्रेमलिन मीडिया के मुताबिक, इस हमले के बाद पुतिन नोवो-ओगारेवो में अपने आवास में बने बंकर से ही काम करेंगे। रूस, यूक्रेन के ड्रोन हमले का जवाब देने की तैयारी कर रहा है। इस ड्रोन हमले के बावजूद नौ मई को रूस में होने वाली परेड स्थगित नहीं होगी। वहीं, मॉस्को के मेयर ने ड्रोन की उड़ान पर बैन लगा दिया है।

हम भी ड्रोन करेंगे हमला – रूस

रूस के राष्ट्रपति भवन के प्रेस सचिव ने बयान जारी कर बताया कि रूस को जब भी और जहां भी हमले का मौका मिलेगा, वह हिसाब बराबर करेगा। रूस का कहना है कि यह आतंकवाद की सुनियोजित साजिश थी, जिसका मकसद पुतिन की जान लेना था।

यूक्रेन ने हमले से किया इनकार

पुतिन की हत्या की साजिश रचने के रूस के आरोपों पर यूक्रेन का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। यूक्रेन ने इस हमले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया है। जेलेंस्की के प्रेस सचिव ने कहा है कि हमें क्रेमलिन पर रात में किए गए इन तथाकथित हमलों की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बार-बार कहा है कि यूक्रेन अपने क्षेत्र की रक्षा करने के लिए तत्पर रहता है और दूसरों पर हमला नहीं करता।

जेलेंस्की के आवास पर हमले की मांग

रूस के सांसद ने जेलेंस्की के आवास पर मिसाइल हमले की मांग की है। क्रीमिया से सांसद मिखाइल शेरेमेट ने क्रेमलिन पर हमले के बाद मांग की है कि कीव में जेलेंस्की के आवास पर भी मिसाइल अटैक किया जाए।

फिनलैंड में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की क्या बोले

क्रेमलिन पर यह हमला ऐसे समय पर किया गया है, जब यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की फिनलैंड के दौरे पर हैं। जेलेंस्की ने फिनलैंड में कहा कि यह साल हमारी जीत के लिए निर्णायक होगा। रूसी आक्रमण से बचाव ही हमारी बातचीत का मुद्दा है। जेलेंस्की ने सहयोगी देश से जल्द और विमान मिलने की उम्मीद जताई है।

Related Posts

अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को गिरफ्तार किया – तेल भंडारों पर कब्जे का ऐलान!
National

अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को गिरफ्तार किया – तेल भंडारों पर कब्जे का ऐलान!

January 4, 2026
इंडिगो का बड़ा ऐलान: 3-5 दिसंबर के बवाल में फंसे यात्रियों को 10,000 का वाउचर, लेकिन “गंभीर रूप से प्रभावित” कौन? अभी तक रहस्य!
National

इंडिगो का बड़ा ऐलान: 3-5 दिसंबर के बवाल में फंसे यात्रियों को 10,000 का वाउचर, लेकिन “गंभीर रूप से प्रभावित” कौन? अभी तक रहस्य!

December 11, 2025
ट्रंप का भारत-पाक युद्ध पर झूठा दावा: ‘मेरी धमकी से रुका था मई 2025 का संघर्ष’, मोदी-शरीफ की तारीफ, लेकिन भारत ने किया खारिज!
National

ट्रंप का भारत-पाक युद्ध पर झूठा दावा: ‘मेरी धमकी से रुका था मई 2025 का संघर्ष’, मोदी-शरीफ की तारीफ, लेकिन भारत ने किया खारिज!

October 29, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • गढ़वा में नक्सलियों के पुनर्वास पर सख्ती! आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा त्वरित लाभ – उपायुक्त ने लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का दिया सख्त निर्देश!
  • हजारीबाग के अल्पसंख्यक बुद्धिजीवियों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात! हेमंत सोरेन ने हर समुदाय के कल्याण का दिया भरोसा – समस्याओं के त्वरित निराकरण का आश्वासन!
  • गढ़वा में ध्वनि प्रदूषण पर सख्ती! उपायुक्त ने जारी किया आदेश – रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर/डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, अस्पताल-स्कूल 100 मीटर तक साइलेंस जोन

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.