Friday, February 20, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

अरब देशों और अमेरिका में रफ्तार भरेगी भारतीय रेल, चीन के उड़े होश

अजित डोभाल ने अमेरिकी और अरब देशों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात

May 8, 2023
in National
Share on FacebookShare on Twitter

रियाद : सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई खाड़ी देशों में जल्द भी भारत की बनाई ट्रेन दौड़ सकती है। इस परियोजना को लेकर अमेरिका, भारत, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच एक बैठक भी हुई है। यह रेल नेटवर्क बंदरगाहों से शिपिंग लेन के जरिए भारत से भी जुड़ा होगा। इसका प्राथमिक उद्देश्य खाड़ी देशों में बढ़ते चीन के प्रभाव को कम करना है। चीन बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के जरिए मध्य पूर्व के देशों में तेजी से निवेश कर रहा है। ऐसे में रेल नेटवर्क की यह संयुक्त बुनियादी ढांचा परियोजना उन प्रमुख पहलों में से एक है जिसे व्हाइट हाउस मध्य पूर्व में तेजी से लागू करना चाहता है।

क्षेत्रीय मुद्दों समेत रेल नेटवर्क परियोजना पर चर्चा

एक्सियोस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन शनिवार से सऊदी अरब के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने इस परियोजना और अन्य क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए रविवार को अपने सऊदी, अमीराती और भारतीय समकक्षों से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि इस दौरान अन्य क्षेत्रीय मुद्दों समेत रेल नेटवर्क परियोजना के बारे में गंभीर चर्चा हुई। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी एनएसए सुलिवन ने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और अन्य सऊदी अधिकारियों के साथ सऊदी अरब और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति, क्षेत्रीय मुद्दों और सऊदी अरब और इजराइल के बीच सामान्यीकरण के कदमों की संभावना पर चर्चा की।

I2U2 फोरम में हुई थी बातचीत

खाड़ी देशों में भारतीय रेल नेटवर्क का विचार पिछले 18 महीनों में I2U2 नामक एक फोरम में बातचीत के दौरान सामने आया। इसमें अमेरिका, इजरायल, संयुक्त अरब अमीरात और भारत शामिल हैं। I2U2 की स्थापना 2021 के अंत में मध्य पूर्व में रणनीतिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए की गई थी। इस मुद्दे पर शुरुआती चर्चाओं में सीधे तौर पर शामिल एक पूर्व वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने एक्सियोस को बताया कि यह परियोजना सीधे तौर पर चीन से जुड़ी हुई है, लेकिन किसी ने भी उसका नाम नहीं लिया है।

खाड़ी में बंदरगाहों के माध्यम से जुड़ेगा भारत

अधिकारी ने बताया कि इजरायल ने पिछले साल I2U2 बैठकों के दौरान इस क्षेत्र को रेलवे के माध्यम से जोड़ने का विचार उठाया। इस विचार का एक हिस्सा ऐसी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर भारत की विशेषज्ञता का उपयोग करना था। बाइडेन प्रशासन ने हाल के महीनों में सऊदी अरब की भागीदारी को शामिल करने के विचार शुरू किया है। सूत्रों ने कहा कि इस पहल में अरब देशों को लेवांत और खाड़ी में रेलवे के एक नेटवर्क के माध्यम से जोड़ना शामिल होगा जो खाड़ी में बंदरगाहों के माध्यम से भारत से भी जुड़ेगा।

अमेरिकी एनएसए पहले ही कर चुके हैं इशारा

सुलिवन ने गुरुवार को वाशिंगटन इंस्टीट्यूट फॉर नियर ईस्ट पॉलिसी में अपने भाषण के दौरान इस पहल का संकेत दिया था। उन्होंने कहा था कि यदि आपको मेरे भाषण से और कुछ याद नहीं है, तो I2U2 को याद रखें, क्योंकि जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे आप इसके बारे में अधिक सुनेंगे। सुलिवन ने कहा कि मौलिक धारणा दक्षिण एशिया को मध्य पूर्व से अमेरिका तक हमारी आर्थिक तकनीक और कूटनीति को आगे बढ़ाने के तरीकों से जोड़ना है। उन्होंने यह भी कहा कि कई परियोजनाएं पहले से ही चल रही हैं “और कुछ नए रोमांचक कदम जिन्हें हम आने वाले महीनों में शुरू करने की उम्मीद कर रहे हैं।

Related Posts

अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को गिरफ्तार किया – तेल भंडारों पर कब्जे का ऐलान!
National

अमेरिकी स्पेशल फोर्सेस ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मदुरो को गिरफ्तार किया – तेल भंडारों पर कब्जे का ऐलान!

January 4, 2026
इंडिगो का बड़ा ऐलान: 3-5 दिसंबर के बवाल में फंसे यात्रियों को 10,000 का वाउचर, लेकिन “गंभीर रूप से प्रभावित” कौन? अभी तक रहस्य!
National

इंडिगो का बड़ा ऐलान: 3-5 दिसंबर के बवाल में फंसे यात्रियों को 10,000 का वाउचर, लेकिन “गंभीर रूप से प्रभावित” कौन? अभी तक रहस्य!

December 11, 2025
ट्रंप का भारत-पाक युद्ध पर झूठा दावा: ‘मेरी धमकी से रुका था मई 2025 का संघर्ष’, मोदी-शरीफ की तारीफ, लेकिन भारत ने किया खारिज!
National

ट्रंप का भारत-पाक युद्ध पर झूठा दावा: ‘मेरी धमकी से रुका था मई 2025 का संघर्ष’, मोदी-शरीफ की तारीफ, लेकिन भारत ने किया खारिज!

October 29, 2025

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • आरा मंडल कारागार का हाई-लेवल संयुक्त निरीक्षण! DM तनय सुल्तानिया और SP राज ने किया औचक दौरा – बंदियों से सीधा संवाद, स्वास्थ्य-सुरक्षा-स्वच्छता पर सख्त निर्देश!
  • भावुक क्षण धनबाद में! मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत डॉ. बुद्धदेव महतो को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि – पूर्व विधायक आनंद महतो के घर पहुंचकर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया
  • पलामू प्रमंडल में बड़ा प्रशासनिक संवाद! गढ़वा के उपायुक्त दिनेश यादव और SP अमन कुमार ने आयुक्त कुमुद सहाय से की शिष्टाचार मुलाकात – नगर चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण बनाने पर जोर

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.