गिरिडीह. जिले में प्रेम प्रसंग में हत्या का प्रयास का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के प्यार में पागल एक प्रेमी ने प्रेमिका के पति की हत्या करने की नियत से उन पर तीन गोलियां चला दी। घटना के बाद प्रेमिका का पति बाल-बाल बच गया वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई पूरा मामला बिरनी थाना इलाके के बरवाचातर गांव की है।
बताया जा रहा है कि बिरनी थाना इलाके के बरवाचातर गांव की रहने वाली एक 3 बच्चों की मां से बगल गांव के ही एक युवक सद्दाम अंसारी से प्रेम करता था। इसी को लेकर 5 दिन पूर्व महिला व उसके पति के साथ ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचायत की गई और महिला को ग्रामीणों व उसके पति ने उसके मायके पहुंचा दिया।
इसी को लेकर पति के द्वारा दखल करने से शुभ प्रेमी ने जान मारने की नियत से तीन गोली चलाई, लेकिन पति बाल-बाल बच गया। वहीं इस मामले में बिरनी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।









