Tuesday, April 28, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home National

अजित पवार के दावे ने बढ़ाई उद्धव ठाकरे की टेंशन, कहा- 16 विधायक… नहीं गिरेगी शिंदे सरकार

May 16, 2023
in National, Top News
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद महाराष्ट्र में सियासी हलचल बढ़ी हुई है। शिवसेना शिंदे गुट के 16 विधायकों के ऊपर निलंबन की तलवार लटकी हुई है, जिस पर फैसला विधानसभा अध्यक्ष को लेना है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता अजित पवार ने ऐसी बात कही है जो शिंदे फडणवीस सरकार के लिए राहत भरी है तो उद्धव ठाकरे के लिए टेंशन बढ़ाने वाली है। पवार ने कहा है कि शिंदे सरकार को कोई खतरा नहीं है।

शिवसेना यूबीटी ने की 16 विधायकों की अयोग्यता मामले में तेजी से कार्रवाई की मांग

सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना में बगावत पर सुनवाई के दौरान विधायकों की अयोग्यता का फैसला स्पीकर पर छोड़ दिया था। अब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिंदे खेमे के 16 विधायकों की अयोग्यता मामले में तेजी से कार्रवाई की मांग करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर को 79 पन्नों का एक पत्र सौंपा है। अजित पवार ने इसे लेकर ही सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस ये बात कही।

शिंदे और फडणवीस की सरकार गिरने वाली नहीं- पवार

अजित पवार ने कहा कि अगर 16 विधायक अयोग्य करार दिए जाते हैं तो भी शिंदे और फडणवीस की सरकार गिरने वाली नहीं है। सरकार को कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर 16 विधायक अपनी सदस्यता खो भी देते हैं तो 288 सदस्यों वाली विधानसभा में सरकार बहुमत का नंबर खोने वाली नहीं है।

शिवसेना यूबीटी ने की है मांग

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिवसेना यूबीटी ने शिंदे कैंप के 16 विधायकों को अयोग्य करार दिए जाने की मांग को लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल और विधानसभा सचिव जितेंद्र भोले को पत्र सौंपा था।

शिवसेना यूबीटी के व्हिप सुनील प्रभु ने कहा कि शीर्ष अदालत के उस आदेश पर, जिसमें कहा गया है कि शिंदे कैंप के 16 विधायकों की अयोग्यता पर फैसला स्पीकर ले सकते हैं, यूबीटी सेना ने अध्यक्ष को एक पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा, “अभी स्पीकर विदेश दौरे से वापस नहीं लौटे हैं, इसलिए हमने यह पत्र डिप्टी स्पीकर को सौंपा है।”

अभी सरकार के पास कितने विधायक ?

वर्तमान में सत्ताधारी शिवसेना (शिंदे गुट) और बीजेपी के पास कुल 145 विधायक हैं। जबकि अन्य विधायकों को जोड़ लिया जाए तो यह संख्या 162 पहुंच जाती है। 288 सदस्यों वाली विधानसभा में यह संख्या बहुमत के लिए आवश्यक नंबर से 17 ज्यादा है।

Related Posts

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी! रंका प्रखंड में विशेष समीक्षा बैठक, झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
Jharkhand

ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी! रंका प्रखंड में विशेष समीक्षा बैठक, झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश

April 27, 2026
NEET UG 2026 की तैयारियों में सख्ती! उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Jharkhand

NEET UG 2026 की तैयारियों में सख्ती! उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण

April 27, 2026
गढ़वा में सख्ती! बिना लाइसेंस चल रहे दीदी कैफे का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सत्तू और डुप्लीकेट पानी जब्त
Jharkhand

गढ़वा में सख्ती! बिना लाइसेंस चल रहे दीदी कैफे का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सत्तू और डुप्लीकेट पानी जब्त

April 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट से निपटने की तैयारी! रंका प्रखंड में विशेष समीक्षा बैठक, झार जल पोर्टल का व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
  • NEET UG 2026 की तैयारियों में सख्ती! उपायुक्त अनन्य मित्तल और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • गढ़वा में सख्ती! बिना लाइसेंस चल रहे दीदी कैफे का औचक निरीक्षण, एक्सपायर्ड सत्तू और डुप्लीकेट पानी जब्त

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.