कोडरमा : कोडरमा वन विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विभाग ने जयनगर के सुगासाख स्थित कुशाहना में अवैध तरीके से संचालित आरा मिल को ध्वस्त कर दिया। कोडरमा डीएफओ सूरज कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगली इलाकों में अवैध आरा मिल संचालित हो रहा है, जहां जंगलों से बेशकीमती पेड़ों को काटकर, लकड़ियों का अवैध व्यापार भी किया जा रहा है।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग की एक टीम ने मौके पर जाकर छापेमारी की। जहां शीशम सहित कई बेशकीमती पेड़ों के लकड़ी बरामद हुए। वहीं आरा मिल के स्ट्रक्चर को भी जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया गया। रेंजर रविन्द्र कुमार ने कहा कि इस प्रकार की छापेमारी जारी रहेगी। वहीं अवैध आरा मिल संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी।









