झरिया (धनबाद) : झरिया थाना क्षेत्र के पसरीचा मार्केट के बाहर खड़ी एक बाइक में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। वहीं अगलगी में देखते ही देखते बाइक जलकर खाक हो गया।
बता दें कि आग की लपटों से घिरे बाइक को बचाने तथा आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल पाई। घटनास्थल के इर्द-गिर्द तत्काल पानी मुहैया न होने के कारण लोगों ने मिट्टी व धूल फेंककर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। लोगों ने इसकी सूचना झरिया थाना और अग्नि शमन विभाग को दी।
जानकारी के मुताबिक महुदा का रहने वाला राहुल कुमार साव झरिया के एल जी के दुकान में बजाज फाईनेंस का काम करते हैं। हर दिन की तरह पसरिचा मार्केट के बाहर बाइक खड़ी की थी। जैसे ही बाइक लगा कर दुकान गये उसके कुछ ही देर बाद शोरगुल होने लगा। जिसे सुनकर बाहर आया तो देखा कि बाइक धू धू कर जल रहा था।
बताया जा रहा है कि अचानक बाइक में आग लगी। गनीमत ये रही कि आगजनी की इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। मौके पर पहुंचे झरिया थाना के एसआई मोहमद फारूक ने बताया कि सूचना मिली थी कि झरिया बाजार में बाइक में अचानक आग लग गई है। आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने लिए बहुत कोशिश की, जब तक आग पर काबू पाते तब तक बाइक जल चुका था।









