निरसा (धनबाद) : राज्य सरकार के नियोजन नीति 60 और 40 के मामले को लेकर छात्रों में काफी आक्रोश है। आक्रोशित छात्र शुक्रवार को ज्ञापन सौंपने निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के आवास पहुंचे लेकिन निरसा विधायक के रांची में रहने के कारण छात्रों की उनसे मुलाक़ात नहीं हो सकी।
जानकरी देते हुए छात्र नेता कुश कुमार महतो ने बताया कि विधायक अपर्णा सेनगुप्ता निरसा में नहीं है। उनसे दूरभाष के जरिए बात हुई तो उन्होंने हमें समर्थन देने का आश्वासन दिया है। उनके प्रतिनिधि ने हमसे मुलाक़ात की। छात्र नेता ने कहा कि अगर हमें लिखित आश्वासन मिलता है तो ठीक है अगर नहीं मिला तो उसका खामियाजा आगामी 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान देखने को मिलेगा। निरसा विधायक प्रतिनिधि ने एक लिखित रूप से समर्थन झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के नाम छात्रों को सौंपा है।









