रांची. रांची का जगन्नाथपुर इलाके में आज निगम का बुलडोजर चला है। सरकारी जमीन या HEC की जमीन पर अवैध रूप से बनाये गये झुग्गी झोपड़ियों को और दुकानों को आज निगम की इंफोर्समेंट टीम ने हटा दिया है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर यह अतिक्रमण खाली करवाया जा रहा है।
दरअसल, 24 तारीख को राष्ट्रपति का कार्यक्रम रांची में आयोजित होना है। वहीं हाईकोर्ट के नये भवन का उद्घाटन भी होना है, जिसमें राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू शामिल होंगी। राष्ट्रपति का काफिला जगन्नाथपुर इलाके से गुजरेगा। इसे देखते हुए निगम ने यह शक्ति बरती है और आज जगन्नाथपुर के इलाके में झुग्गी झोपड़ी, दुकानों को सड़क से हटाया गया है। इस दौरान दुकानदारों ने कहा कि वर्षों से वह दुकान यहां पर लगाते आए थे। आज जब उनकी दुकानें तोड़ी जा रही हैं तो उनका रोजी-रोटी भी खत्म हो रहा है।
वहीं राष्ट्रपति के प्रस्तावित झारखंड दौरे को लेकर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय भवन में बैठक हुई। इसमें जिले के उपायुक्त राहुल सिन्हा में अलावे एसएसपी किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के साथ कई जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए।









