Tuesday, October 13, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना के बचे कार्यों पर एक्शन में गढ़वा प्रशासन! डूब क्षेत्र के परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास; DC ने बैठक में दिए कड़े निर्देश

समाहरणालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित; प्रभावित परिवारों की मैपिंग, मुआवजा राशि और पुनर्वास स्थल पर सुरक्षा प्रदान करने का फैसला

October 13, 2026
in Jharkhand, Top News
उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना के बचे कार्यों पर एक्शन में गढ़वा प्रशासन! डूब क्षेत्र के परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास; DC ने बैठक में दिए कड़े निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter
  • *मंडल डैम परियोजना के अवशेष कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने हेतु उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित*

गढ़वा। आज समाहरणालय सभागार में शाहिद नीलांबर-पीतांबर उत्तर कोयल परियोजना (मंडल डैम) के अवशेष कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने एवं परियोजना से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष शेखर, वन प्रमंडल पदाधिकारी दक्षिणी ए.बी.अब्राहम, अपर समाहर्ता श्री विकास कुमार राय, अनुमंडल पदाधिकारी, रंका श्री मोहम्मद परवेज, अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा श्री कुमार मयंक भूषण, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका श्री रोहित सिंह, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, जिला शिक्षा प्राधिकारी जिला शिक्षा अधीक्षक सहितअन्य पदाधिकारी तथा मंडल डैम क्षेत्र के प्रभावित लोग सहित अन्य उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान परियोजना के अवशेष कार्यों को पूर्ण करने में आ रही समस्याओं, डूब क्षेत्र के प्रभावित परिवारों की मैपिंग, पुनर्वास स्थल पर स्थानांतरण तथा संबंधित विभागों के स्तर पर लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए परियोजना से जुड़े कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।

  • *संबंधित विभागों को प्राक्कलन के संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश*

परियोजना से संबंधित विभिन्न विभागों को भेजे गए प्राक्कलनों के संबंध में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अपने-अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करने तथा नियमित रूप से फॉलो-अप करने का निर्देश दिया गया, ताकि लंबित प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

  • *डूब क्षेत्र के प्रभावित परिवारों की मैपिंग एवं पुनर्वास के लिए जागरूकता पर जोर*

डूब क्षेत्र के मुखिया, प्रमुख, वार्ड सदस्य, राशन डीलर, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका सहित अन्य स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर प्रभावित परिवारों को सहयोग देने का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से वैसे परिवार, जिनकी मैपिंग अभी शेष है अथवा मैपिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, उनके साथ समन्वय स्थापित कर मंडल डैम परियोजना, पुनर्वास एवं उपलब्ध सहायता राशि के संबंध में जानकारी देने को कहा गया।

 

साथ ही, प्रभावित परिवारों को पुनर्वास स्थल पर स्थानांतरित होने तथा नियमानुसार सहायता राशि प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने और इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया, ताकि परियोजना के कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन तेजी से सुनिश्चित किया जा सके।

  • *पुनर्वास के लिए इच्छुक परिवारों को सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश*

डूब क्षेत्र के जो प्रभावित परिवार पुनर्वास एवं स्थानांतरण के लिए सहमत हैं, उन्हें सुरक्षित रूप से स्थानांतरित होने हेतु आवश्यक सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, रंका एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रंका को दिया गया। उपायुक्त ने प्रभावित परिवारों के साथ समन्वय बनाकर उनकी समस्याओं का समाधान करने तथा स्थानांतरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने पर जोर दिया।

बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करें, ताकि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की प्रक्रिया को गति मिले और मंडल डैम परियोजना के अवशेष कार्यों को आगे बढ़ाने में आ रही बाधाओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

 

Related Posts

त्योहारी सीजन से पहले गढ़वा में मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा! 35 किलो नकली पनीर जब्त, 8 लाख से ज्यादा का जुर्माना; DC ने दिए सघन चेकिंग के आदेश
Jharkhand

त्योहारी सीजन से पहले गढ़वा में मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा! 35 किलो नकली पनीर जब्त, 8 लाख से ज्यादा का जुर्माना; DC ने दिए सघन चेकिंग के आदेश

October 13, 2026
शोक संतप्त मुख्यमंत्री से मिलने नेमरा पहुंचे दिग्गजों का तांता; मंत्रियों व सांसदों ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Jharkhand

शोक संतप्त मुख्यमंत्री से मिलने नेमरा पहुंचे दिग्गजों का तांता; मंत्रियों व सांसदों ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

October 13, 2026
गढ़वा स्वास्थ विभाग में नौकरी के नाम पर घूसखोरी कांड में बड़ा एक्शन! अब ADM और SDM की संयुक्त टीम करेगी हाई-लेवल जांच; क्लर्कों के नाम भी आए सामने
Jharkhand

गढ़वा स्वास्थ विभाग में नौकरी के नाम पर घूसखोरी कांड में बड़ा एक्शन! अब ADM और SDM की संयुक्त टीम करेगी हाई-लेवल जांच; क्लर्कों के नाम भी आए सामने

October 13, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • उत्तर कोयल (मंडल डैम) परियोजना के बचे कार्यों पर एक्शन में गढ़वा प्रशासन! डूब क्षेत्र के परिवारों का होगा सुरक्षित पुनर्वास; DC ने बैठक में दिए कड़े निर्देश
  • त्योहारी सीजन से पहले गढ़वा में मिलावटखोरों पर कसता शिकंजा! 35 किलो नकली पनीर जब्त, 8 लाख से ज्यादा का जुर्माना; DC ने दिए सघन चेकिंग के आदेश
  • शोक संतप्त मुख्यमंत्री से मिलने नेमरा पहुंचे दिग्गजों का तांता; मंत्रियों व सांसदों ने दिवंगत रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, सीएम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.