रांची : रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा 2000 नोट को वापस लेने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को काला धन के नाम पर नोटबंदी किया था, लेकिन इस बार आरबीआई को आगे कर दिया है। केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई के साथ-साथ अब आरबीआई का भी इस्तेमाल कर रही है। वहीं कर्नाटक में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में जाते हुए उन्होंने कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। केंद्र से मोदी की सरकार जाने वाली है।









