रांची. झारखंड में पहली बार राष्ट्रीय ड्रैगन बोट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। बरही स्थित जवाहर घाट में यह प्रतियोगिता होगी। इस दौरान नेशनल प्रतियोगिता 15 से 18 जून को होगी, जबकि 12 से 14 जून को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें 500 से अधिक खिलाड़ी पूरे देश भर से जुड़ेंगे।
ड्रैगन बोट एसोसिएशन ऑफ झारखंड 11वीं सीनियर नेशनल ड्रैगन बोट रेसिंग कंपटीशन 2023 का आयोजन होने जा रहा है। ड्रैगन बोट रेस का रोमांच देखते ही बनेगी। इसका आयोजन झारखंड में पहली बार देखने को मिलेगा। चार दिवसीय इस राष्ट्रीय ड्रेगन बोट चैंपियनशिप प्रतियोगिता के दौरान ड्रैगन बोट रेस में राज्य और देश भर की टीम भाग लेकर जौहर दिखलाएंगी।
रविवार को भारतीय ड्रैगन बोट महासंघ के महासचिव विनोद वर्मा और ड्रैगन बोट एसोसिएशन ऑफ झारखंड के अन्य पदाधिकारी ने भाजपा विधायक सीपी सिंह से मुलाकात कर साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान सीपी सिंह ने कहा कि झारखंड के लिए यह सौभाग्य की बात है। हम हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।









