सोनाहातु (रांची) : सोनाहातु प्रखंड क्षेत्र के दुल्मी पंचायत अंतर्गत बोगादार से लेकर माहुलडीह तक बन रही मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में भारी लापरवाही बरती जा रही है। रोड किनारे बन रहे गढ़वाल में लो क्वालिटी का पत्थर इस्तेमाल किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह का पत्थर इस्तेमाल करने से जल्द ही गढ़वाल ध्वस्त हो जाएगा। इससे पहले भी ग्रामीण द्वारा दो ट्रैक्टर मैट्रियल वापस कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि अगर हम खुलकर विरोध प्रदर्शन करते हैं तो हमें रोजगार से वंचित रखा जाता है। इसकी सूचना मिलते ही क्षत्रिय समाज सेवक निशिकांत गोंजो ने ठेकेदार से बात करके जल्द से जल्द सुधार करने की बात कही है।









