Desk. साउथ फिल्मों के जानेमाने एक्टर सरथ बाबू का निधन हो गया है। वह 71 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हैदराबाद के एआईजी प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। सोमवार की सुबह एक्टर की तबियत बिगड़ गई थी और उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। दोपहर में उनका निधन हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार सरथ बाबू का पहले 4-5 सप्ताह से बेंगलुरु के एक अस्पताल में इलाज चला था। लेकिन उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें हैदराबाद रिफर किया गया। बेंगलुरु के बाद उन्हें हैदराबाद के एआईजी अस्पताल भर्ती किया गया था। सोमवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।
सरथ बाबू ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1973 में एक तेलुगु फिल्म से की थी। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था और ऑडियंस को एंटरटेन किया था। सरथ बाबू की एक्टिंग के देश ही नहीं विदेश में भी चाहने वाले थे।









