JAC Board Result 2023 : झारखंड बोर्ड (JAC Board) कुछ देर में मैट्रिक और इंटर साइंस का परीक्षा परिणाम जारी करने वाला है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल कार्यालय में जैक रिजल्ट के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का मंच तैयार हो गया है। जैक 10वीं रिजल्ट और जैक इंटर साइंस रिजल्ट में सिर्फ 1 घंटे बाकी रह गए हैं। नतीजे दोपहर 3 बजे से jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं । JAC 10th रिजल्ट 2023 और जैक 12वीं साइंस रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार और जैक के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो रिजल्ट जारी करेंगे।
डिजिलॉकर से डाउनलोड करें मार्कशीट
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं साइंस परीक्षा के नतीजे एक साथ जारी जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर नतीजे एसएमएस और डिजिलॉकर पर भी चेक किए जा सकते हैं।
जैक 12वीं रिजल्ट और जैक 10वीं रिजल्ट यहां करें चेक
- jac.jharkhand.gov.in
- jac.nic.in
- jacresults.com
- jharresults.nic.in
यूं चेक करें सकेंगे रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- होमपेज पर जेएसी 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें। सब्मिट करें।
- JAC 10वीं, 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।
14 मार्च से पांच अप्रैल तक हुई थी मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं
झारखंड बोर्ड मैट्रिक व इंटर की परीक्षाएं 14 मार्च से पांच अप्रैल तक हुई थी। मैट्रिक में 4,33,718 और इंटर साइंस में 74 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इंटर ऑर्ट्स व कॉमर्स का रिजल्ट महीने के अंत तक जारी होने की उम्मीद है। झारखंड बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के बाद टॉपरों को अवॉर्ड भी मिलेंगे। मैट्रिक और इंटर के हर स्कूल में पहले 10 स्थान पर आने वाले परीक्षार्थी (टेन टॉपर्स) स्कूल लेवल पर सम्मानित होंगे। वहीं, स्टेट टॉपर को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।









