रांची. बाल कल्याण संघ की ओर से रीजनल कॉन्फ्रेंस जेंडर इक्वलिटी एंड डिसेबिलिटी पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव के अलावे आयोग के सदस्य शामिल हुए।
इस दौरान बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष काजल यादव ने कहा कि जेंडर इक्वलिटी को लेकर कार्यक्रम किया गया है। इसका मकसद, बच्चों की समस्या का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि आयोग ट्रैफिकिंग समेत अन्य मामले को लेकर काफी गंभीर है। ट्रैफिकिंग का केस बहुत ज्यादा राज्य में है और पिछले 4 से 5 महीनों में आयोग ने काफी काम किया है।
गुमला सिमडेगा जिलों में ट्रैफिकिंग के ज्यादा मामले आते हैं। झारखंड का नाम ट्रैफिकिंग, बाल मजदूरी और पलायन को लेकर आता रहता है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन सब केसों की संख्या में कमी आएगी, यही हमारा मकसद है।









