धनबाद : धनबाद नगर निगम अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हो गई है। शहरी निगम क्षेत्रों के साथ सुदूर निगम क्षेत्रों में भी अतिक्रमण के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रही है। कतरास के पचगढ़ी सब्जी पट्टी में आज निगम अधिकारी पहुंचे। निगम अधिकारी द्वारा अतिक्रमण किये दुकानों पर बुलडोजर चला अतिक्रमण से मुक्त किया।
निगम की कार्रवाई से दुकानदारों में गुस्सा
सड़क किनारे दुकान सहित लगे बोर्ड को बुलडोजर से नष्ट कर दिया गया। नाली से भी अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही चालान भी काटा। वही निगम की कार्रवाई से दुकानदारों में गुस्सा है। भारी संख्या में दुकानदार मौके पर जमा हो गए। दुकानदारों के विरोध को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई।
कईयों के कटे चालान
वहीं कतरास निगम प्रबंधक मो. सब्बीर ने कहा कि सभी अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को पूर्व में ही सूचना दे दी गई थी। अवैध दुकानों को सड़क किनारे से हटा लें, लेकिन दुकानों को नहीं हटाया गया। आज निगम खुद से अतिक्रमण मुक्त करते हुए चालान काटा है। आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी।









