रांची : राजधानी रांची से हज यात्रियों का पहला जत्था हावड़ा के लिए आज रवाना हो गया। रांची हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस से राज्य सरकार द्वारा हज यात्रियों के लिए कोलकाता जाने की व्यवस्था की गई थी। सुबह 5ः40 में हज यात्रियों को चेयरमैन इरफान अंसारी ने कोलकाता के लिए विदा किया। कल कोलकाता पहुंचने के बाद परसों यानी 1 जून को आजमीन ए हज की फ्लाइट कोलकाता से जद्दा के लिए रवाना होगी।
बता दें कि हज 2023 के सफर की शुरुआत हो चुकी है। राजधानी रांची में एमिकरैशम पॉइंट नहीं होने को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इन विरोध के बीच आज हज कमिटी के चेयरमैन इरफान अंसारी की कोशिशों की वजह से रांची से हज यात्रियों का पहला जत्था हावड़ा के लिए रवाना हुआ।
इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार साधा निशाना
हज यात्रियों को रवाना करने के बाद डॉक्टर इरफान अंसारी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हज यात्रा 2023 में केंद्र सरकार के इशारे पर सेंट्रल हज कमेटी ने ब्रेकर लगाने की नाकामयाब कोशिश की थी। लेकिन वे उसमें सफल नहीं हो पाए। हजारों आजमीन ए हज की दुवाओं की बदौलत इरफान अंसारी उन्हें कोलकाता भेज पाने में सक्षम रहे।
हज यात्रियों के साथ नाइंसाफी कर रही है केंद्र सरकार- इरफान अंसारी
उन्होंने कहा कि कमेटी को यह कहना चाहूंगा कि अल्पसंख्यक होना पाप नहीं है और देश के रेवेन्यू में हज यात्रा एक अहम किरदार अदा करती है। हज में जाने वाले भाइयों की तरफ से ही लाखों लाख रुपए सरकार को ही जा रही है। उसके बावजूद अगर मदद नहीं की जाएगी तो यह नाइंसाफी है। क्योंकि अगर केंद्र सरकार सोच रही है कि बहुत दिनों तक उनकी सरकार चलेगी तो ऐसा नहीं होने जा रहा है। क्योंकि कई सरकारें आयी और चली गई लेकिन जो दुआ लिया है वही स्थिर रहा है।









