Saturday, August 29, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

डीएसपीएमयू में जून का पहला सप्ताह पर्यावरण को समर्पित- कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य

May 31, 2023
in Jharkhand
Share on FacebookShare on Twitter

रांची. पर्यावरण एवं जलवायु को केंद्रबिंदु में रखते हुए 1 से 7 जून तक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन 7 दिवसीय कार्यक्रमों का उदघाटन सत्र 1 जून को पूर्वाह्न 11 बजे कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। इस सत्र की मुख्य वक्ता के तौर पर मुख्य वन संरक्षक, रांची, झारखंड, डॉ. दीक्षा प्रसाद होंगी।

इन कार्यक्रमों का आयोजन पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग, भारत सरकार के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस , 2023 के उपलक्ष्य में सेमिनार, कार्यक्रम, कार्यशाला आहूत किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश के संदर्भ में किया जाना है। इन कार्यक्रमों का आयोजन विश्वविद्यालय के IQAC, NSS और NCC के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आज इसके आयोजन से संबंधित विभिन्न कमेटियों की बैठक कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रमों की सूची में 1 जून को उदघाटन सत्र, 2 जून को फोटोग्राफी और शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, 3 जून को डिबेट प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, 4 जून को नुक्कड़ नाटक, 5 जून को बायसाइकिल रैली और शपथ ग्रहण, 6 जून को स्वच्छता अभियान और 7 जून को समापन समारोह शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस, 2023 के अवसर पर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के अंतर्गत संचालित किया जाने वाले सभी शिक्षण संस्थानों में Mass Mobilization on Mission Life अंतर्गत सेमिनार, कार्यक्रम और कार्यशाला का आयोजन किया जाना है।

इस मौके पर कुलपति डॉ. तपन कुमार शांडिल्य ने कहा कि इस पूरे सप्ताह विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मी और विद्यार्थी पर्यावरण और उनसे जुड़े बिंदुओं पर केंद्रित रहेंगे। इन कार्यक्रमों से न सिर्फ विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आएगी, बल्कि स्वच्छता अभियान आदि अभियान से सामूहिकता की भावना का समावेश होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रत्येक आयोजन में विश्वविद्यालय प्रतिभागियों को उनका उत्साहवर्धन करने के लिए विश्वविद्यालय से प्रमाण पत्र प्रदान करेगा, जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और भविष्य में वह और अधिक उत्साह से मनोयोग से इनमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। यह जानकारी पीआरओ प्रो. राजेश कुमार सिंह ने दी।

Related Posts

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान! रांची पुलिस ने अनाथ बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन; एसएसपी बोले— ‘सुरक्षा के साथ हर सुख-दुःख में साथ’
Jharkhand

कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान! रांची पुलिस ने अनाथ बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन; एसएसपी बोले— ‘सुरक्षा के साथ हर सुख-दुःख में साथ’

August 28, 2026
30 अगस्त को मोरहाबादी में हुंकार भरेगा आदिवासी समाज! CM हेमंत सोरेन को ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ का मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता
Jharkhand

30 अगस्त को मोरहाबादी में हुंकार भरेगा आदिवासी समाज! CM हेमंत सोरेन को ‘आदिवासी एकता महाजुटान रैली’ का मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

August 27, 2026
श्री बंशीधर नगर में मिलावटखोरों पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 230 किलो जहरीली मिठाई नष्ट, 2 कारखाने सील और ₹1 लाख का जुर्माना
Jharkhand

श्री बंशीधर नगर में मिलावटखोरों पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक! 230 किलो जहरीली मिठाई नष्ट, 2 कारखाने सील और ₹1 लाख का जुर्माना

August 27, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • कलाई पर राखी, चेहरे पर मुस्कान! रांची पुलिस ने अनाथ बच्चों संग मनाया रक्षाबंधन; एसएसपी बोले— ‘सुरक्षा के साथ हर सुख-दुःख में साथ’
  • नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच भारत ने बढ़ाया मदद का हाथ! पूर्व अर्थ मंत्री वर्षमान पुन बोले— ‘पीएम मोदी और भारत का बहुत-बहुत धन्यवाद’
  • राष्ट्रपति भवन में रक्षाबंधन की धूम! राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बच्चों संग मनाया त्योहार; कहा— ‘पेड़ों को भी बांधें राखी’

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.