लोहरदगा : राजेंद्र भवन कांग्रेस कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय बैठक में शामिल होने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की लोहरदगा पहुंचे। बैठक में नई कमेटी के सदस्यों के साथ घंटों बैठकर दिशा निर्देश दिए।
वहीं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने लव जिहाद के मामलों पर भाजपा और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के खिलाफ बयान देते हुए कहा कि बीजेपी और उसके प्रदेश अध्यक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। राज्य हित में वो नहीं बोलते हैं। इसलिए लव जिहाद जैसे मामलों पर राजनिति करते हैं। उन्होंने लव जिहाद जैसे मामलों को बेकार और फिजूल बताते हुए कहा जिस तरह की घटनाएं समाज में हो रही है यह विकृत मानसिकता के कारण हो रही है। ऐसे समय में राजनीति से उठकर सामाजिक स्तर पर जागरूकता लाने की जरूरत है। समाज में इसे कैसे दूर करे इस पर कार्य होना चाहिए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाने से और लव जिहाद को आतंकवाद बताने से समस्या का समाधान नहीं होगा।










