रांची : निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की न्यायिक हिरासत अवधि 15 जून तक बढ़ गई है। ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत ने बढ़ाई है। रिम्स में इलाजरत निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की पेशी सोमवार को ईडी कोर्ट में नहीं हो सकी।
सीए सुमन कुमार सहित अन्य की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी
वहीं दूसरी ओर मामले के आरोपी सीए सुमन कुमार, खूंटी के तत्कालीन सहायक अभियंता शशि प्रकाश और पूर्व जेई राम विनोद प्रसाद सिन्हा की पेशी सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ईडी के विशेष न्यायाधीश की कोर्ट में हुई। कोर्ट ने इन तीनों की न्यायिक हिरासत की अवधि भी 15 जून तक बढ़ा दी है।
पूजा सिंघल के खिलाफ 10 अप्रैल को गठित हुआ था आरोप
उल्लेखनीय है कि गत 10 अप्रैल को पूजा सिंघल के खिलाफ कोर्ट ने आरोप गठित कर दिया था। इसके अलावा सीए सुमन कुमार एवं खूंटी के तत्कालीन सहायक अभियंता शशि प्रकाश के खिलाफ भी आरोप गठित हुआ था। इसके अलावा इन सभी के पूर्व में चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है।










