जमशेदपुर : जिले के कदमा धातकीडी सामुदायिक विकास केंद्र में आईसीडीएस एवं अर्बन स्वास्थ्य की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सेविका, सहायक, सय्या, स्वास्थ्य कर्मचारी मजूद रहे। जिसमें सभी सेविका, सहायिका, सहिया एवं सभी एएनएम उपस्थित रहीं। बैठक में ड्यू लिस्ट, 0-5 वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती माताओं का सर्वेक्षण, एनीमिया, हीमोग्लोबिन टेस्ट, अल्ट्रा साउंड, सैम बच्चों को एमटीसी भेजना, मासिक प्रतिवेदन व मुख्यमंत्री सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का शत प्रतिशत अच्छादित के संबंध में विस्तार से बताया गया। वहीं सीडीपीओ दुर्गेश नंदनी ने कहा कि आईसीडीएस एवं अर्बन स्वास्थ्य की संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम विषय पर चर्चा की गई।










