रांची : आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि है. आज उनकी पुण्यतिथि पर लोग उन्हें नमन कर रहे हैं. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई बड़े नेताओं ने बिरसा मुंडा को नमन किया है.
नेताओं ने किया ट्वीट
सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा कि- ‘धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के शहादत दिवस पर शत-शत नमन. धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा अमर रहें. झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें! जय झारखण्ड!’
धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा के शहादत दिवस पर शत-शत नमन।
धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा अमर रहें!
झारखण्ड के वीर शहीद अमर रहें!
जय झारखण्ड! pic.twitter.com/oVqosNDNcq— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 9, 2023
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी धरती आबा को नमन करते हुए ट्वीट किया. उन्होनें कहा कि- ‘खूंटी के वीर, अमर शहीद धरती आबा बिरसा मुंडा जी के शहादत दिवस पर उन्हें कोटि कोटि नमन. अंग्रेजों के खिलाफ उलगुलान कर मात्र 25 साल की उम्र में अपने प्राणों की आहुति देनेवाले बिरसा मुंडा जी के शहादत को देश सदैव याद रखेगा.’
राज्यपाल ने पलामू में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पलामू के मेदिनीनगर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी.
बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी, झारखंड बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश और भाजपा प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत बाजपेई ने भी बिरसा मुंडा को याद किया और श्रद्धांजलि दी. दीपक प्रकाश और लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कोकर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया.
ये भी पढ़े धनबाद के झरिया में दर्दनाक हादसा, चाल धंसने से दो लोग मरे










