Tuesday, February 24, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

सरयू राय और लोबिन हेम्ब्रम बीजेपी में हो सकते हैं शामिल ! अटकलों का बाजार गर्म, झारखंड में आने वाले चुनाव पर पड़ेगा असर?

June 10, 2023
in Jharkhand, Politics, Top News
saryu rai
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। राज्य चुनाव से पहले नेताओं के आने और जाने की चर्चाएं भी शुरू हो गई है। इन सबके बीच सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है कि राज्य के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री व निर्दलीय नेता सरयू राय और जेएमएम के बोरयो विधायक लोबिन हेम्ब्रम बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। हालांकि इसके बारे में इन दोनों नेताओं ने कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन अटकलों का बाजार जरूर गर्म है।

सरयू राय और लोबिन को बीजेपी में शामिल पार्टी हो सकती है मजबूत

अगर सरयू राय की बात करें तो वे अक्सर कहते हैं कि मैंने बीजेपी जरूर छोड़ी है, लेकिन नीति और सिद्धांत वही है। बीजेपी के बड़े नेताओं से अब भी उनके संबंध अच्छे हैं। आरएसएस के लोगों से उनके पहले जैसे ही संबंध हैं। वहीं जेएमएम के वरिष्ठ नेता व विधायक लोबिन हेम्ब्रम की बात करें तो वो अक्सर यानि जब से सरकार गठन हुआ है तब से लगातार अपनी ही सरकार को घेरते हुए नजर आ रहे हैं।

लेबिन हेम्ब्रम स्थानीय नीति, नियोजन नीति, सीएनटी एसपीटी एक्ट, पेशा कानून सहित विभिन्न मुद्दों पर हेमंत सरकार पर निशाना साधते हैं। उन्होंने कई बार मीडिया के सामने सरकार के प्रति नाराजगी जाहिर की है। कुछ दिन पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हेमंत सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर हमारी बात नहीं मानी तो 30 जून को बड़ा खेला होगा। ऐसे में बीजेपी चाहेगी इन दोनों नेताओं को पार्टी में शामिल कर अपनी खोई हुई जमीन को वापस करे।

2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को मिली थी करारी हार

बता दें कि, झारखंड की राजनीति में तीन ही दल मैदान में दिखते हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और बीजेपी। लोकसभा के पिछले दो चुनावों में देखें तो बीजेपी सबसे अधिक ताकतवर बन कर उभरी तो 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी के गठबंधन ने बाजी मारी।

झारखंड में अपना अध्यक्ष बदलेगी बीजेपी

वहीं 2014 के विधानसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की लहर थी। इसलिए लोकसभा के साथ विधानसभा में भी बीजेपी ने बहुमत की सरकार बना ली थी। साथ ही साल 2019 में जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन ने बीजेपी को पछाड़ दिया। वहीं इस बार बीजेपी भी तैयारी में जुटी है, लेकिन रफ्तार अभी सुस्त है। चर्चा है कि जल्दी ही बीजेपी झारखंड में अपना अध्यक्ष बदलेगी। इसके साथ ही बीजेपी में साफ सुथरी छवि के कद्दावर नेता सरयू राय का साथ छोड़ना बीजेपी को महंगा पड़ गया। सीएम के रूप में गैर आदिवासी चेहरा रघुवर दास से आदिवासी-मूलवासी समाज को तो पहले से ही चिढ़ थी, सरयू राय का टिकट काटने में उनकी भूमिका ने पार्टी के भीतर उनके कई दुश्मन खड़े कर दिए।

बीजेपी छोड़ी है, नीति और सिद्धांत नहीं- राय

नतीजा यह हुआ कि पार्टी तो हारी ही, रघुवर दास भी अपनी सीट नहीं बचा सके। उनको हराने वाला भी विरोधी दलों का कोई नेता नहीं, बल्कि टिकट कटने पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सरयू राय ने ही उनकी खाट खड़ी कर दी थी। तब से दोनों के बीच अनबन बनी हुई है। बीजेपी के ही लोग बताते हैं कि सरयू राय के टिकट कटने से लेकर उनकी वापसी बीजेपी में न हो पाने के लिए रघुवर दास ही जिम्मेदार हैं। फिलहाल, निर्दलीय विधायक सरयू राय अक्सर कहते हैं कि, मैंने बीजेपी छोड़ी है, नीति और सिद्धांत वही हैं। बीजेपी के बड़े नेताओं से अब भी उनके ताल्लुकात हैं। आरएसएस के लोगों से उनके पहले जैसे ही संबंध हैं।

क्या बीजेपी में वापस लौटेंगे सरयू राय?

राय के बारे में अक्सर अटकलें लगती हैं कि वे बीजेपी में लौट रहे हैं। बीजेपी के राज्य स्तर के नेता तो इस पर कुछ बोलते ही नहीं, लेकिन अधिकतर की भाव भंगिमा सरयू राय के बीजेपी में लौटने की अटकलें सुनते ही बदल जाती हैं। वे खुश हो जाते हैं, दूसरी ओर सरयू राय इस तरह की अटकलों को सिरे से खारिज करते हैं। वे कहते हैं कि बीजेपी में लौटने की अटकलें निराधार हैं। वैसे उन्होंने बीजेपी के नीति-सिद्धांत अब भी नहीं छोड़े हैं।

लोबिन हेम्ब्रम होंगे शामिल?

बीजेपी ने पार्टी में आदिवासी नेताओं की कमी पूरी करने के लिए संथाल के पुराने नेता सुफल मरांडी को अपने साथ कर लिया है। दिसंबर 2022 में सत्ताधारी पार्टी जेएमएम के पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। वहीं अब बीजेपी की नजर जेएमएम के विधायक लोबिन हेम्ब्रम पर है। लोबिन पार्टी नेतृत्व से लगातार नाराज चल रहे हैं। ऐसे में संभव है कि वो बीजेपी के किसी केंद्रीय नेता के आते ही पार्टी का झंडा थाम लें।

Related Posts

पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”
Jharkhand

पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”

February 23, 2026
गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
Jharkhand

गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”

February 22, 2026
छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह
Jharkhand

छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

February 21, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • पलामू-गढ़वा में मतदान का जायजा लेने पहुंची प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय! विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण, मतदाताओं से सीधी बातचीत – “शांतिपूर्ण मतदान लोकतंत्र की पहचान”
  • गढ़वा में कल मतदान का महापर्व! 89 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियाँ रवाना – उपायुक्त ने कर्मियों को दिया सख्त संदेश: “निष्पक्ष मतदान आपकी सर्वोच्च जिम्मेदारी”
  • छोटे हर्षल के 9वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का प्यार भरा आशीर्वाद! विधानसभा आवास में हुआ दिल छू लेने वाला समारोह

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.