Monday, April 27, 2026
No Result
View All Result
Lokmanch Live
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result
Lokmanch Live
Home Jharkhand

झारखंड कांग्रेस की अहम बैठक दिल्ली में आज, सोरेन मंत्रीमंडल में फेरबदल के आसार

June 12, 2023
in Jharkhand, Top News
jharkhand congress
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड कांग्रेस की आज दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है। कयास लगाया जा रहा है कि हेमंत सरकार के मंत्रीमंडल में फेरबदल हो सकता है। पिछले दिनों कई कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे से मुलाकात की। इसके बाद से ही सिसायी गलियारों में इस बात की चर्चा होने लगी कि जैसे ही झामुमो द्वारा अपने कोटे के खाली मंत्री पद को भरा जाएगा। उसके बाद कांग्रेस कोटे से मंत्रीमंडल में शामिल लोगों में भी फेरबदल संभव हो सकता है। दरअसल, झामुमो नेता और तत्कालीन उत्पाद और मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद वो पद अब तक खाली है।

चुनाव से पहले मंत्रीमंडल में फेरबदल के आसार

लोकसभा में अभी 11 और विधानसभा चुनाव में 17 महीने बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस नेताओं का ये मानना है कि ये समय मंत्रीमंडल में फेरबदल के लिए सबसे उपयुक्त है। कांग्रेस नेताओं की चाहत है कि जब झामुमो अपने कोटे से नया मंत्री बनाए, तो उसके साथ ही कांग्रेस के मंत्रियों में भी फेरबदल हो ताकि नए लोगों को मौका मिल सके। इसकी संभावना तलाशने का काम भी पार्टी नेता कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में जब प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव अब नजदीक आ रहे हैं।

राज्य से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेसी नेताओं ने की मुलाकात- अविनाश पांडे

अविनाश पांडे ने कहा कि लोकसभा के चुनाव को लेकर अभी से तैयारी शुरू करनी है। कांग्रेसी नेताओं ने दिल्ली में मुझसे भेंट की। ये भेंट पूरी तरह से रूटीन भेंट थी। इस तरह की भेंट- मुलाकात तो होती रहती हैं। ऐसी मुलाकातों में राज्य से जुड़े कुछ मुद्दे भी आते रहते हैं। उन मुद्दों पर भी बात होती रहती है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर लगातार जिलों को दौरा कर रहे हैं। प्रदेश के ही नेताओं को अन्य टास्क भी पूरा करना है।

इन नेताओं ने की थी मुलाकात

वहीं मंत्रीमंडल में फेरबदल के सावल पर अविनाश पांडे और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है। बता दें अविनाश पांडे से दिल्ली में मुलाकात करने वाले कांग्रेसी नेताओं में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, विधायक अंबा प्रसाद और दीपिका पांडेय सिंह का नाम उल्लेखनीय हैं।

Related Posts

‘ग्लोबल’ होगा झारखंड: दावोस और UK से आए निवेश के प्रस्तावों पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, अब जमीन पर उतरेंगे ऐतिहासिक MoU!
Jharkhand

‘ग्लोबल’ होगा झारखंड: दावोस और UK से आए निवेश के प्रस्तावों पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, अब जमीन पर उतरेंगे ऐतिहासिक MoU!

April 25, 2026
पलामू DIG का कड़ा संदेश: अपराधियों और नक्सलियों पर रखें ‘पैनी नज़र’, गढ़वा पुलिस को दिए सुरक्षा के खास गुरुमंत्र!
Jharkhand

पलामू DIG का कड़ा संदेश: अपराधियों और नक्सलियों पर रखें ‘पैनी नज़र’, गढ़वा पुलिस को दिए सुरक्षा के खास गुरुमंत्र!

April 24, 2026
गढ़वा से रांची तक गूँजा विकास का मंत्र: CM हेमंत सोरेन ने पंचायतों को दी करोड़ों की सौगात, अब गांवों में ही बनेंगे ‘आधार कार्ड’!
Jharkhand

गढ़वा से रांची तक गूँजा विकास का मंत्र: CM हेमंत सोरेन ने पंचायतों को दी करोड़ों की सौगात, अब गांवों में ही बनेंगे ‘आधार कार्ड’!

April 24, 2026

POPULAR NEWS

  • jagannath Rath Yatra

    मजार के सामने क्यों रुकती है भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा? जानिए इसके पीछे की कहानी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • सपने में खुद की शादी और बारात देखना शुभ या अशुभ, जानें क्या है इसका मतलब?

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • 91 अंचल अधिकारियों का बड़ा तबादला: Jharkhand

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • राष्ट्रपति के द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल शशांक शेखर मिश्रा को मिला परम विशिष्ट सेवा मेडल, झारखंड से है गहरा नाता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • धार्मिक स्थल पर भी कपल की अश्लीलता, कुंड में नहाने के दौरान किया… वायरल हो रहा वीडियो

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
Lokmanch Live

Lokmanch Live provides exclusive top stories of the day, today headlines from politics, business, technology, education, sports and lifestyle.


Recent News

  • ‘ग्लोबल’ होगा झारखंड: दावोस और UK से आए निवेश के प्रस्तावों पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, अब जमीन पर उतरेंगे ऐतिहासिक MoU!
  • पलामू DIG का कड़ा संदेश: अपराधियों और नक्सलियों पर रखें ‘पैनी नज़र’, गढ़वा पुलिस को दिए सुरक्षा के खास गुरुमंत्र!
  • गढ़वा से रांची तक गूँजा विकास का मंत्र: CM हेमंत सोरेन ने पंचायतों को दी करोड़ों की सौगात, अब गांवों में ही बनेंगे ‘आधार कार्ड’!

Category

  • Bihar
  • Crime
  • Delhi
  • Entertainment
  • Health
  • Jharkhand
  • Lifestyle
  • MP/UP
  • National
  • Politics
  • Public Reporter
  • Sports
  • Top News
  • Uncategorized

Available on

Connect with us

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.

  • About us
  • Advertise
  • Career
  • Privacy Policy
  • Contact
lokmanch Live Logo
  • Home
  • National
  • Jharkhand
  • Bihar
  • MP/UP
  • Politics
  • Crime
  • Sports
  • Health
  • Lifestyle
  • Public Reporter
No Result
View All Result

Member of Web Journalists' Association of India
© 2023 Lokmanch Live - All Rights Reserved.