रांची : झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित सेंट्रल ˈलाइब्रेरी में बिल्डिंग का एक हिस्सा टूटकर गिर गया। जिससे वहां मौजूद एक छात्र की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वहां मौजूद छात्र घायल साथी को अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन घायल छात्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
इसके बाद वहां मौजूद छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित छात्रों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। मौके पर सिटी डीएसपी दीपक कुमार, लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी सहित पुलिस बल पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।










