रांची : कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता राहुल गाँधी का आज 53वां जन्मदिवस है। उनके जन्मदिवस के मौके पर प्रदेश कांग्रेस, युथ कांग्रेस ने केक काटकर हर्षाेल्लास के साथ जन्मदिन मनाया, और संकल्प लिया कि 2024 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएंगे।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। भारत के सबसे बड़े राजनीतिक घराने में जन्में राहुल गांधी आज 53 साल के हो गए। 19 जून 1970 को दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी को एक पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। जिसका नाम राहुल गांधी रखा गया। राहुल गांधी देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के परपोते हैं। राहुल गांधी का बचपन दिल्ली और देहरादून में बीता। राहुल गांधी ने अपनी उच्च शिक्षा विदेश से की है। उन्होंने साल 1995 में ट्रिनिटी कॉलेज, कैम्ब्रिज से एमए, एमफिल की डिग्री हासिल की है।










