जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत गंधक रोड एरिया में क्वार्टर में घुसकर चोरी करने वाली महिला को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा। लोगों ने कहा कि घर में चोर गिरोह की महिलाओं ने घर में घुसकर सोने की चैन की चोरी की।
उनलोगों का कहना है कि जैसे ही परिवार वालों की नींद खुली वैसे ही गहने चोरी कर भाग गई। इसके बाद हमलोगों ने उनका पीछा किया। कई किलोमीटर दूर दौड़कर एक महिला को हमलोगों ने पकड़ लिया। वहीं दो महिला भागने में सफल हो गई। उस महिला के पास से चोरी की सोने के जेवरात बरामद हुए। जिसके बाद आक्रोशित महिलाओं ने चोर गैंग की महिला की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर गिरोह के महिला को गिरफ्तार कर थाने ले आई, जहां उससे पूछताछ चल रही है।









