डुमरी (गिरिडीह) : डुमरी में बकरीद शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के साथ मनाने को लेकर अनुमंडल व प्रखंड प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। इसी को लेकर पुलिस प्रशासन ने डुमरी एवं निमियाघाट थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील व अतिसंवेदनशील स्थानों में फ्लैग मार्च निकाला। जहां दोनों समुदायों के लोगों से बकरीद को शांतिपूर्ण मनाने की अपील की है। वहीं अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही गई है।
त्योहार को लेकर लोगों को आश्वस्त किया कि प्रशासन की पैनी नजर सभी क्षेत्रों में है। बताया कि सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों पर पुलिस प्रशासन सख्ती से पेश आएगी। एसडीएम प्रेमलता मुर्मू एवं एसडीपीओ मनोज कुमार के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च निकाला गया।









